नाराज तेजप्रताप पहुंचे बरसाने, दिल्ली में राबड़ी से मुलाकात कराने में जुटे दामाद

नई दिल्ली। अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक की अर्जी देने के बाद राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजप्रताप इन दिनों अपने परिवार के लोगों से दूरी बनाए हुए हैं। हालांकि इस दौरान उन्हें धार्मिक स्थलों जैसे बनारस और वृंदावन में भी देखा गया है और उन्होंने इसके कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। तलाक की अर्जी देने के बाद से वे बदले-बदले नजर आ रहे हैं। वहीं, खबर आ रही है कि तेजप्रताप अपने कुछ दोस्तों के संग बरसाने के एक मंदिर पहुंचे हैं।

बरसाने में दिखाई दिए तेजप्रताप

बरसाने में दिखाई दिए तेजप्रताप

मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार, बरसाने के एक मंदिर में उनको देखा गया है। उन्होंने सिर पर पगड़ी बांधी हुई है। वहीं, सूत्रों का कहना है कि वे जल्द ही अपने घर लौट सकते हैं। पिता लालू प्रसाद यादव की तबीयत खराब होने की खबर मिलने के बाद घर जा सकते हैं लेकिन अपनी शर्तों पर वे अभी भी कायम हैं।

तेजप्रताप दिल्ली में राबड़ी देवी से कर सकते हैं मुलाकात

तेजप्रताप दिल्ली में राबड़ी देवी से कर सकते हैं मुलाकात

वहीं, तेजप्रताप यादव को मनाने में परिवार के लोगों के अलावा उनके रिश्तेदार भी जुटे हैं। खबर है कि आईआरसीटीसी घोटाला मामले में पेशी के लिए राबड़ी देवी के दिल्ली आने पर वे उनसे मुलाकात कर सकते हैं। तेजस्वी यादव सहित पूरा परिवार उनको मनाने में लगा है लेकिन वे किसी की भी बात सुनने को तैयार नहीं हैं।

पूरा परिवार तेजप्रताप को घर वापस लाने की कोशिश में जुटा

पूरा परिवार तेजप्रताप को घर वापस लाने की कोशिश में जुटा

दिल्ली में राबड़ी देवी के दामाद राहुल इन दोनों की मुलाकात कराने की पूरी कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि कहा जा रहा है कि लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ने की सूचना के बाद से तेजप्रताप के तेवर थोड़े नरम हुए हैं। उन्होंने राबड़ी देवी से भी फोन पर बात की है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय राबड़ी देवी की हां में हां मिलाती थीं जबकि एक विधायक से भी तेजप्रताप नाराज थे। फिलहाल, तेज प्रताप को घर वापस लाने के प्रयास में पूरा परिवार जुटा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+