अब कोर्ट जाएंगी ऐश्वर्या, तेजप्रताप को जवाब देने की तैयारी में जुटे वकील!

तेजप्रताप की जिद को देखते हुए उनकी पत्नी ऐश्वर्या ने अब कोर्ट में जवाब देने का मन बना लिया है।

नई दिल्ली। पिता लालू प्रसाद यादव, भाई तेजस्वी यादव और मां राबड़ी देवी के समझाने के बावजूद तलाक लेने की जिद पर अड़े तेजप्रताप यादव की अर्जी पर पटना की फैमिली कोर्ट 3 दिन बाद यानी 29 नवंबर को सुनवाई करेगी। पहले खबरें थी कि तेजप्रताप यादव ने अपनी मां को फोन किया है और वो तलाक के मामले को लेकर पीछे हट सकते हैं। हालांकि ना तो तेजप्रताप यादव ने तलाक की अर्जी वापस ली है और ना ही वो घर वापस लौटे हैं। इस बीच अब उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय का परिवार कोर्ट में तेजप्रताप यादव को जवाब देने की तैयारी कर चुका है।

Recommended Video

    Tej Pratap Yadav का Divorce समझौते से इंकार,बढ़ाई Wife Aishwarya Rai की Tension | वनइंडिया हिंदी
    जवाब तैयार करने में जुटे वकील: सूत्र

    जवाब तैयार करने में जुटे वकील: सूत्र

    सूत्रों के हवाले से खबर है कि ऐश्वर्या के पिता और आरजेडी विधायक चंद्रिका राय ने पटना के फैमिली कोर्ट से दो दिन पहले ही तेजप्रताप की अर्जी की सत्यापित कॉपी निकलवाई है। इसका सीधा मतलब यह है कि तेजप्रताप को समझाने की कोशिशें नाकाम होते देख अब ऐश्वर्या राय कोर्ट में जाने को तैयार हैं। सूत्रों का यह भी कहना है कि ऐश्वर्या के वकील तेजप्रताप की अर्जी के आधार पर जवाब तैयार करने में लगे हैं। हाल ही में ऐश्वर्या की मां तेजप्रताप यादव की मां राबड़ी देवी से भी मिलीं थी, लेकिन मामले में कोई हल नहीं निकला।

    तेजप्रताप के मन में क्या है, ट्वीट कर बताया

    तेजप्रताप के मन में क्या है, ट्वीट कर बताया

    दरअसल, तेजप्रताप यादव पत्नी से तलाक के मामले पर किसी की सुनने को तैयार नजर नहीं आ रहे हैं। पिछले दिनों दिल्ली पहुंचे तेजप्रताप ने घरवालों से दो टूक कहा भी था कि वो घर तभी लौटेंगे, जब उनकी तलाक की बात पर परिवार सहमत होगा। हाल ही में तेजप्रताप यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा था, '...टूटे से फिर ना जुटे, जुटे गांठ परि जाए।' इस ट्वीट को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि तेजप्रताप यादव सुलह के मूड में बिल्कुल नहीं हैं। माना जा रहा है कि तेजप्रताप यादव ने ट्वीट के जरिए अपने मन की बात बता दी है।

    तेजप्रताप का परिवार ऐश्वर्या के साथ

    तेजप्रताप का परिवार ऐश्वर्या के साथ

    आपको बता दें कि तेजप्रताप यादव ने बीते 2 नवंबर को ही पटना के फैमिली कोर्ट में अपनी पत्नी ऐश्वर्या से तलाक की अर्जी दाखिल की थी, जिसपर आगामी 29 नवंबर को सुनवाई होनी है। तेजप्रताप का कहना है कि उनकी शादी उनकी मर्जी के खिलाफ केवल सियासी फायदे के लिए कराई गई थी। तेजप्रताप ने यह भी कहा कि उनकी पत्नी और उनके विचार नहीं मिलते, इसलिए उन्होंने अलग होने का फैसला लिया है। वहीं, उनका परिवार इस मामले पर ऐश्वर्या के साथ खड़ा हुआ नजर आ रहा है। पिछले दिनों आईआरसीटीसी मामले में सुनवाई के लिए दिल्ली आईं राबड़ी देवी ने पटना लौटकर कहा था कि उनका बेटा जल्द ही वापस लौट आएगा लेकिन तलाक की अर्जी दाखिल करने के बाद से तेजप्रताप यादव अपने घर नहीं आए हैं।

    तेजप्रताप के तलाक से मुश्किल में तेजस्वी

    तेजप्रताप के तलाक से मुश्किल में तेजस्वी

    तेजप्रताप यादव के तलाक के मामले से जहां परिवार में तनाव का माहौल है, तो वहीं लालू प्रसाद यादव भी बेटे की जिद के सामने बेबस नजर आ रहे हैं। पारिवारिक सूत्रों की मानें तो लालू यादव की तबीयत इस मामले के बाद पहले से ज्यादा बिगड़ गई है। दूसरी तरफ महागठबंधन को मजबूत करने की कोशिशों में लगे तेजस्वी यादव को तलाक के मामले से दोहरी परेशानी झेलनी पड़ रही है। पहली- परिवार व पार्टी को एकजुट करने की, और दूसरी- महागठबंधन में सीटों का तालमेल बिठाकर एनडीए को मजबूत चुनौती देने की। तेजप्रताप यादव के तलाक विवाद के सामने आऩे के बाद से ही तेजस्वी यादव इन दोनों चुनौतियों से जूझ रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+