तेज बहादुर यादव का वीडियो, 50 करोड़ दो तो मोदी को मार दूंगा
नई दिल्ली। सपा नेता तेज बहादुर यादव का एक वीडियो सामने आया है, इसमें वो कथित तौर पर 50 करोड़ मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र की हत्या की बात कह रहे हैं। एक टीवी चैनलों पर तेजबहादुर का ये वीडियो चलाया जा रहा है। वीडियो में तेजबहादुर अपने साथ बैठे एक शख्स से 50 करोड़ मिलने पर नरेंद्र मोदी को मारने की बात कर रहे हैं। वीडियो के सामने आने के बाद भाजपा ने मामले पर सवाल उठाए हैं।।
Disclaimer: TIMES NOW can't vouch for the authenticity of the video. pic.twitter.com/HgczCQPo2L
— TIMES NOW (@TimesNow) May 6, 2019 '>क्या है वीडियो में?
वीडियो में तेज बहादुर यादव कह रहे हैं कि मुझे 50 करोड़ दो और मैं मोदी को मार दूंगा। इस पर दूसरा शख्स कहता है कि भारत में इतना पैसा नहीं मिलेगा। पाकिस्तान आपको 50 करोड़ रुपए दे सकता है। इस पर यादव कहते हैं कि मैं अपने देश के खिलाफ नहीं जाऊंगा। ये सिर्फ तभी जब मुझे एक भारतीय से पैसा मिल रहा हो।
(वीडियो की सत्यता की प्रामाणिकता वनइंडिया नहीं करता है)

भाजपा ने उठाए सवाल
तेज बहादुर के इस वीडियो पर भाजपा ने कहा है कि ये स्तब्ध कर देने वाला है। बीजेपी के जीवीएल नरसिम्हा ने कहा, समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी तेज बहादुर यादव के बयान स्तब्ध करने वाले हैं। सपा ने उन्हें वाराणसी से उम्मीदवार बनाया गया था, उनकी उम्मीदवारी को विभिन्न कारणों से रद्द कर दिया गया। अब हम टीवी पर देख रहे हैं कि कैसे 50 करोड़ रुपए के लिए नरेंद्र मोदी को मारने की साजिश रच रहे हैं।

'कांग्रेस ने दिया ऐसे लोगों का साथ'
जीवीएल नरसिम्हा ने कहा है कि कांग्रेस जैसी पार्टियां सरकार के बजाय ऐसी असामाजिक ताकतों के पीछे जाती हैं, ये चिंता का विषय है। ये भी सोचने वाली बात है कि सपा ने उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया। हम इसकी निंदा करते हैं, हम सभी एजेंसियों से कहते हैं कि वो इस खतरे की ओर अपना ध्यान दें।
तेज बहादुर बीएसएफ से बर्खास्त जवान हैं, कुछ समय पहले वो सपा में शामिल हुए थे। सपा ने उन्हें वाराणसी से नरेंद्र मोदी के सामने उम्मीदवार बनाया था लेकिन उनकी उम्मीदवारी रद्द हो गई थी। जिसके बाद वो सपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर रहे हैं। तेज बहादुर हरियाणा के रहने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications