नशे की हालत में तरुण तेजपाल ने पहले फाड़े लड़की के कपड़े और फिर...

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक वो लड़की तरुण की बेटी की उम्र की है। जानकारी के मुताबिक तरुण ने नशे की हालत में इस लड़की का यौन उत्पीड़न किया। तरुण ने लड़की के कपड़े फाड़ दिये और उसके साथ जबरदस्ती करने लगे। लड़की ने अपनी शिकायत में लिखा कि मैं उनकी बहुत इज्जत करती हूं। वे मेरे पिता के समान हैं। उन्होंने 2 बार मेरे साथ हरकत की और मैं रोते हुए अपने कमरे में आई। मैंने अपने साथ हुई हरकत के बारे में पत्रिका के तीन सहयोगियों को बताया।
लड़की ने लिखा कि जब मैंने अपने साथ हुई शर्मनाक घटना के बारे में तरुण की बेटी को बताया तो तरुण काफी नाराज हो गए। मैं डर गई थी। मालूम हो कि तरुण तेजपाल महिला पत्रकार संग बदसलूकी करने की बात को स्वीकार किया है और इस्तीफा दे दिया है। तेजपाल ने खुद को पत्रिका से 6 महीने के लिये अलग कर लिया है। तेजपाल ने तहलका की मैनेजिंग एडिटर शोभा चौधरी को पत्र भेजकर खुद ही हटने की पेशकश की। वहीं उनकी गैरमौजूदगी में शोभा ही पत्रिका का कामकाज संभालेंगी।












Click it and Unblock the Notifications