तेजपाल पर 'तहलका' ने मचाया तहलका

पत्रिका के संपादकीय में पत्रकारों ने यह भी बताया है कि उन्होने तेजपाल के आरोपी होने के बाद भी संस्थान क्यों नहीं छोड़ा। पत्रकार इसे ऐतिहासिक अंक बता रहे हैं, उनके अनुसार हमारे संस्थान को पाठकों का सहयोग मिल रहा है, हम हर मुद्दे पर सच्चाई से रिपोर्ट करते है, यहां भी हमने ऐसा ही किया है।
गौर हो कि पत्रिका के प्रधान संपादक तरूण तेजपाल यौन उत्पीड़न के आरोपी है और इस समय वह 6 दिनों की पुलिस रिमांड पर हैं। उनके आरोपी होने पर उम्मीद की जा रही थी कि पत्रिका का प्रकाशन बंद हो जाएगा लेकिन संस्था के पत्रकारों का दावा है कि हमने अपने स्थापित मूल्यों के अनुसार ही इस मामले पर भी रिपोर्ट किया है।












Click it and Unblock the Notifications