बीमार बेटी के लिए मांगी छुट्टी तो छीन ली नौकरी! टेक महिंद्रा कैंपस के बाहर धरने पर बैठी महिला कर्मचारी

Tech Mahindra Employee Bhavana Protest: आए दिन कहीं न कहीं किसी ना किसी के नौकरी जाने की खबर आती रहती है। ऐसा ही कुछ हुआ है टेक महिंद्रा में। मिली जानकारी के अनुसार भावना नाम की एक एम्प्लॉई को नौकरी से निकाल दिया गया है। खबर ये नहीं है कि कर्मचारी की नौकरी चली गई, खबर वो है जो नौकरी जाने के बाद उस एम्प्लॉई ने किया। टेक महिंद्रा की कर्मचारी भावना कंपनी के दुंडिगल कैंपस के बाहर प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें गलत तरीके से नौकरी से निकाल दिया गया।

भावना का दावा है कि उन्होंने अपनी 11 साल की बीमार बेटी की देखभाल के लिए छुट्टी मांगी थी, जिसके बाद कंपनी ने उनके खिलाफ कार्रवाई की। भावना करीब चार महीने पहले ही कंपनी से जुड़ी थीं। उन्होंने अपने साथ हुए व्यवहार को लेकर दुंडिगल पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की शुरुआती जांच शुरू कर कंपनी से रिपोर्ट मांगी है। वहीं, टेक महिंद्रा ने कहा है कि वह मामले की तुरंत समीक्षा कर रही है। भावना ने नौकरी से जुड़ी कार्रवाई के साथ कंपनी के कामकाज के तरीके पर भी कई सवाल उठाए हैं।

Tech Mahindra Employee Bhavana Protest

ट्रेनिंग के दौरान बिगड़ी थी तबीयत

भावना के अनुसार, नौकरी ज्वाइन करने के बाद ट्रेनिंग के दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई थी। वह ऑफिस में बेहोश भी हो गई थीं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। जून में उन्होंने इलाज के लिए 13 दिन की मेडिकल लीव ली। उनका आरोप है कि अपनी स्थिति की जानकारी देने के बावजूद उन्हें चेतावनी पत्र जारी किया गया। उन्होंने बताया कि उनके पति ने भी कंपनी को उनकी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के बारे में जानकारी दी थी, लेकिन उन्हें उम्मीद के मुताबिक सहयोग नहीं मिला। भावना ने आरोप लगाया कि एक बार कंपनी की ओर से उनके लिए ऑफिस कैब की व्यवस्था नहीं की गई। इस वजह से वह काम पर नहीं पहुंच सकीं। उनका कहना है कि इस मामले में भी उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें: CJP प्रोटेस्ट साइट से कहां गायब हुए अभिजीत दीपके? सोशल मीडिया पर समर्थकों से मांगी माफी! क्या कहा?

बेटी की बीमारी के बाद मांगी छुट्टी

भावना के मुताबिक, हाल में उनकी 11 साल की बेटी बीमार हो गई थी। उन्होंने अपने सीनियर्स को इसकी जानकारी देकर छुट्टी मांगी। उन्हें लॉगिन करने और छुट्टी की मंजूरी का इंतजार करने के लिए कहा गया। लेकिन बेटी की लगातार आती कॉल के बाद वह काम छोड़कर चली गईं। उन्होंने कंपनी को भरोसा दिलाया था कि वह छूटा हुआ काम बाद में पूरा कर देंगी। इसके बाद उन्हें 21 जुलाई तक काम पर लौटने का ईमेल मिला। भावना का दावा है कि इसके बाद उन्हें बिना अपना पक्ष रखने का मौका दिए नौकरी से निकालने का नोटिस भेज दिया गया।

वर्कप्लेस कल्चर पर भी सवाल

भावना ने कंपनी के कामकाज के माहौल को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि कर्मचारियों को अपनी सीट छोड़ने से पहले जानकारी देनी पड़ती थी, यहां तक कि वॉशरूम जाने पर भी रिपोर्ट करने की बात कही गई। मामले में पुलिस की शुरुआती जांच जारी है और कंपनी ने भी समीक्षा शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: IIT मद्रास में NEET प्रोटेस्ट पर घमासान, CJP आंदोलन-सोनम वांगचुक के सपोर्ट में पोस्ट किए वीडियो कराए डिलीट!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+