थम नहीं रहा टीम इंडिया की जीत का जश्न, अब ये स्टार बोला- 2003, 2019, 2023 के जले हुए हैं, रुकना नहीं चाहिए
Team India Celebration: जिस तरह से टीम इंडिया ने 2007 के बाद एक बार फिर से टी-20 विश्वकप में जीत दर्ज की है, उसके बाद से लगातार देश में जश्न का माहौल है। 29 जून को फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को मात देने के बाद से शुरू हुआ जश्न अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहा है।
टीम इंडिया जब विशेष विमान से भारत आई तो उसका भव्य स्वागत हुआ। पहले एयरपोर्ट पर वॉटर कैनन सेरेमनी से विमान का स्वागत हुआ, इसके बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर टीम इंडिया का स्वागत हुआ। रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव लोगों के बीच नाचते नजर आए।

पूरी टीम ने प्रधानमंत्री आवास पर उनसे मुलाकात की और खुशी के इन पलों को पीएम मोदी के साथ साझा किया। इसके बाद जब भारतीय टीम मुंबई पहुंची तो नजारा ऐसा था जिसे पूरा भारत कई दशकों तक नहीं भूल पाएगा। लाखों की संख्या में टीम इंडिया को देखने के लिए मरीन ड्राइव पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।
लाखों की संख्या में लोगों को देखकर क्रिकेट और टीम इंडिया के प्रति उनकी दीवनगी साफ नजर आ रही थी। पिछले एक हफ्ते से सोशल मीडिया पर टीम इंडिया की विश्व विजय छाई हुई है। लेकिन बावजूद इसके स्टैंडअप कॉमेडियन जाकिर का मन नहीं भरा है।
टीम की जीत की खुशी में जाकिर खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमे वो कहते हैं कि मैं अगले दो महीने तक टीम इंडिया के जश्न के रील देख सकता हूं, यह सिलसिला रुकना नहीं चाहिए।
जाखिर खान ने कहा मैं ये कह रहा था कि जो चार दिन से जो चल रहा है दिनभर, इंडिया जो वर्ल्डकप जीती है, उसके एडिट आते रहते हैं, पूरा-पूरा दिन उसको देखने में जाता है, आज जो भव्य स्वागत हुआ है, उसकी भी खबर मैं देख रहा हूं, दिनभर यही चलता रहता है।
इसके बाद अपने अंदाज में जाकिर कहते हैं कि मैं यह कहना चाहता हूं कि और बनाओ, और देखूंगा मैं, मेरी है कैपेसिटी, मैं अगले दो महीने यही देख सकता हूं। हाथ रुकने नहीं चाहिए। मैं 2003 का जला हुआ हूं मैं, 2019, 2023 का जला हुआ हूं मैं, मैं बता नहीं सकता हूं कि मेरी क्या हालत है, मेरी खुशी का ठिकाना नहीं है।
जितने एडिट बन सकते हैं, सब बनाओ, मुझे हार्दिक पांड्या, बुमरा, विराट कोहली, सिराज, चहल, मैं कह रहा हूं रिंकू सिंह को नचवाओ, पर एडिट बनाकर मुझे देखना है, मैं देखा चाहता हूं, चलता रहना चाहिए कार्यक्रम।












Click it and Unblock the Notifications