Teachers Day 2021: राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने 44 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार से किया सम्मानित
Teachers Day 2021: राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने 44 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार से किया सम्मानित
नई दिल्ली, 05 सितंबर: देशभर में आज रविवार को 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है। शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद 44 मेधावी शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया है। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने शिक्षक दिवस के अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इन सभी 44 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार दिया है। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने इस अवसर पर कहा, आज पुस्कार प्राप्त करने वाले मैं सभी शिक्षकों बधाई देता हूं। कोरोना वायरस बीमारी (कोविड -19) के कारण ये कार्यक्रम वर्चुअली किया गया है।
Recommended Video

शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने कहा, शिक्षक दिवस का आयोजन पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राधाकृष्णन के जन्मदिन के मौके पर 5 सितंबर को हर साल मनाया जाता है। राधाकृष्णन एक महान दार्शनिक और विद्वान के रूप में दुनियाभर में जाने जाते थे। उन्होंने अनेक उच्च पदों को सुशोभित किया, परंतु वे चाहते थे कि उन्हें एक शिक्षक के रूप में ही याद किया जाए।
शिक्षा मंत्रालय में संयुक्त सचिव आरसी मीणा ने कहा था, मैं यह बताना चाहूंगा कि राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयन जिला स्तर पर शुरू होता है, और फिर यह राज्य स्तर पर होता है। आखिर में राष्ट्रीय स्तर पर मेधावी शिक्षकों का चयन किया जाता है और सभी चयनित शिक्षकों को शिक्षक दिवस पर सम्मानित किया जाता है।
पिछले साल 2020 में 5 सितंबर को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद कुल 47 पुरस्कार विजेताओं शिक्षकों को सम्मानित किया था। 1958 में शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार देने की परंपरा को स्थापित किया गया था। जिसका उद्देश्य देश में बेहतरीन शिक्षकों के अद्वितीय योगदान का जश्न मनाना है, और उन लोगों को सम्मानित करना है जिन्होंने न केवल शिक्षकों को सम्मानित किया है बल्कि स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया और छात्रों के जीवन को भी समृद्ध किया है।
आज से शिक्षक दिवस (05 सितंबर) के दिन से शिक्षा मंत्रालय के तहत शिक्षक पर्व-2021 की शुरुआत भी होगी। कार्यक्रम ऑनलाइन मोड में आयोजित किया जाएगा और 17 सितंबर तक जारी रहेगा। शिक्षक दिवस हर साल डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर मनाया जाता है जिनका जन्म 05 सितंबर 1888 में हुआ था। सर्वपल्ली राधाकृष्णन आजाद भारत के पहले उपराष्ट्रपति और बाद में भारत के दूसरे राष्ट्रपति बने। भारत में पहली बार शिक्षक दिवस 1962 में मनाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications