Teachers Day: पीएम मोदी ने शिक्षकों के प्रति जताया आभार, पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। आज देशभर में शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ट्वीट कर शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया है। इसके साथ ही उन्होंने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की है। अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा है, 'हम कठिन परिश्रम करने वाले शिक्षकों के राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए सदैव उनके आभारी रहेंगे। शिक्षक दिवस के मौके पर हम अपने शिक्षकों को उनके उल्लेखनीय प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। हम डॉ. एस राधाकृष्णन को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।'

Recommended Video

    Teachers Day 2020: 5 September को ही क्यों मनाते हैं शिक्षक दिवस ? जानिए इतिहास | वनइंडिया हिंदी
    pm modi, prime minister narendra modi, narendra modi, teachers day, teachers day 2020, pm modi on teachers day, teachers day pm modi, शिक्षक दिवस, शिक्षक दिवस 2020, पीएम मोदी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नरेंद्र मोदी

    आपको बता दें हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस के अवसर पर मनाया जाता है। वह एक महान शिक्षक थे। 5 सितंबर 1888 को तमिलनाडु के तिरुमनी गांव में एक ब्राह्मण परिवार में जन्मे राधाकृष्णन को 1954 में भारत रत्न से नवाजा गया था। वो किताबों के शौकीन थे। राधाकृष्णन का निधन चेन्नई में 17 अप्रैल 1975 को हुआ था। आपको बता दें कि राधाकृष्‍णन स्वतंत्र भारत के पहले उप-राष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति भी थे।

    pm modi, prime minister narendra modi, narendra modi, teachers day, teachers day 2020, pm modi on teachers day

    ऐसा कहा जाता है कि एक बार सर्वपल्ली राधाकृष्णन से उनके छात्रों ने उनके जन्मदिन का आयोजन करने के लिए पूछा। तब राधाकृष्णन ने उनसे कहा कि आप मेरा जन्मदिन मनाना चाहते हैं यह अच्छी बात है, लेकिन अगर आप इस खास दिन को शिक्षकों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए योगदान और समर्पण को सम्मानित करते हुए मनाएं तो मुझे सबसे ज्यादा खुशी होगी। उनकी इसी इच्छा का सम्मान करते हुए हर साल पांच सितंबर को देशभर में शिक्षक दिवस मनाया जाता है। यह बात 1962 की है और तबसे डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+