अंग्रेजी में कम अंक आने पर महिला टीचर ने छात्राओं के उतरवाए कपड़े

उत्तराखंड के रुड़की स्थित एक प्राइवेट स्कूल में चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

रुड़की (उत्तराखंड)। उत्तराखंड के रुड़की स्थित एक प्राइवेट स्कूल में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला टीचर ने अंग्रेजी विषय में कम नंबर आने पर 6वीं क्लास की दो छात्राओं को सजा के तौर पर उनके कपड़े उतरवा दिए। मामले की जानकारी जैसे ही छात्राओं के परिजनों को हुई तो उन्होंने तुरंत ही इसका विरोध शुरू कर दिया। मामला बढ़ने पर पुलिस महिला टीचर के खिलाफ आईपीसी की धारा 509 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

अंग्रेजी में कम अंक आने पर महिला टीचर ने छात्राओं के उतरवाए कपड़े

Recommended Video

    Girls stripped for getting poor marks by teacher | वनइंडिया हिंदी

    महिला टीचर के खिलाफ केस दर्ज

    पूरा मामला रुड़की के लंडौरा इलाके में मौजूद निजी सेकेंडरी स्कूल का है। स्कूल में हुई इस घटना को लेकर इलाके के एसपी (ग्रामीण) मणिकांत मिश्रा ने बताया कि दोनों छात्राओं के परिजनों का आरोप है कि महिला टीचर ने छात्राओं के शर्ट पूरी क्लास के सामने उतरवा दिए। शिक्षिका ने ऐसा केवल इसलिए किया क्योंकि उनके अंग्रेजी में कम अंक आए थे। हालांकि जैसे ही मामले की सूचना छात्राओं के परिजनों को हुई तो उन्होंने स्कूल पहुंचकर जोरदार हंगामा किया।

    आखिरकार पुलिस ने पहुंचकर हालात को संभाला और मामले में महिला टीचर के खिलाफ आईपीसी की धारा 509 के तहत केस दर्ज कर लिया है। इस धारा के तहत दर्ज मामले में आरोपी को एक साल की जेल और जुर्माना या फिर दोनों हो सकती है। वहीं एक छात्रा के परिजन ने स्कूल एडमिनिस्ट्रेशन पर भी कार्रवाई की मांग की है, क्योंकि उन्होंने स्कूल में सीसीटीवी नहीं लगवाया है। साथ ही महिला टीचर को हटाने की भी मांग की गई है। दूसरी ओर घटना के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने तुरंत कदम उठाते हुए जिलेभर के स्कूलों को निर्देश दिया है कि वो शिक्षकों को उचित आचरण के लिए खास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+