आपत्तिजनक हालत में क्लासरूम में Kiss कर रहे थे टीचर, हरकत कैमरे में कैद

गुजरात के एक स्कूल में एक महिला और पुरुष शिक्षक क्लासरूम में किस करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों शिक्षकों की ये हरकत कैमरे में कैद हो गई।

नई दिल्ली। शिक्षक बच्चों को शिक्षा और संस्कार देने के लिए होते हैं लेकिन जब शिक्षा देने वाले ही अनैतिक कामों में लग जाएं तो फिर क्या होगा? सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें गुजरात के एक स्कूल में एक महिला और पुरुष शिक्षक क्लासरूम में ही किस करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों शिक्षकों की ये हरकत कैमरे में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस मामले में अधिकारियों ने दोनों शिक्षकों के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए हैं।

मामले में अधिकारियों ने दिए जांच के आदेश

मामले में अधिकारियों ने दिए जांच के आदेश

जानकारी के मुताबिक, यह घटना गुजरात के दाहोद जिले के एक सरकारी प्राथमिक स्कूल की है। वीडियो में दोनों शिक्षक क्लासरूम के अंदर आपत्तिजनक हालत में एक दूसरे को किस करते हुए नजर आ रहे हैं। खबर है कि इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने जिला प्राथमिक शिक्षा अधिकारी के समक्ष शिकायत की थी। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने दोनों शिक्षकों के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए हैं। वीडियो के आधार पर दोनों शिक्षकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

शिक्षकों की पहचान करने का प्रयास जारी

शिक्षकों की पहचान करने का प्रयास जारी

मामले को लेकर अधिकारियों का कहना है कि वीडियो को देखकर दोनों शिक्षकों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। इस मामले में जांच बिठा दी गई है। तालुका के प्राथमिक शिक्षा अधिकारी इस संबंध में एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देंगे। रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों शिक्षकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। वहीं, वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद स्थानीय लोगों में काफी रोष है। उनका कहना है कि ऐसे शिक्षकों को देखकर उनके बच्चों पर क्या असर पड़ेगा।

पुणे में टीचर पर यौन उत्पीड़न का आरोप

पुणे में टीचर पर यौन उत्पीड़न का आरोप

आपको बता दें कि हाल ही में महाराष्ट्र के पुणे स्थित एक इंग्लिश मीडियम स्कूल में एक ऐसा मामला सामने आया था, जिसमें चार छात्रों ने अपने टीचर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। बताया गया था कि आरोपी टीचर छात्रों को 'गुड टच बैड टच' के प्रति जागरूक करने का भी काम करता था। हालांकि छात्रों के आरोप के बाद आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़ित छात्रों ने बताया कि आरोपी टीचर ने उनके साथ कई बार छेड़छाड़ की। जिन छात्रों ने आरोपी टीचर के खिलाफ आरोप लगाया है उनकी उम्र 15 साल के आस-पास है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+