चायवाले के पास मिली 650 करोड़ की संपत्ति, 250 बैंक अकाउंट और लॉकर
विभाग ने उसके सारे बैंक अकाउंट, लॉकर और दूसरी प्रॉपर्टी की जांच पिछले हफ्ते शुरू की थी। उस पर शक की सुई तब घूमी थी जब नोटबंदी के बाद उसने अपने अकाउंट में एक करोड़ रुपये से ज्यादा पैसे जमा कराए थे।
सूरत। गुजरात में चायवाले के पास 650 करोड़ रुपये की संपत्ति का खुलासा होने से हर कोई हैरान है। इनकम टैक्स विभाग के अधिकारी उसकी संपत्ति की जांच कर रहे हैं। किशोर भजियावाला नाम के इस शख्स के पास मिली संपत्ति में हीरे और काफी कैश भी मिला है।

इनकम टैक्स विभाग के एक सूत्र ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि किशोर भजियावाला के पास काफी संपत्ति है जो छुपी हुई है। इसके बाद शुरू हुई पड़ताल में उसके पास 50 किलो चांदी, 1.39 करोड़ रुपये के हीरे और 6.5 करोड़ रुपये कैश के अलावा कई किलो सोना भी बरामद हुआ है। यह सब कुछ कई लॉकर्स में रखा गया था।
विभाग ने उसके सारे बैंक अकाउंट, लॉकर और दूसरी प्रॉपर्टी की जांच पिछले हफ्ते शुरू की थी। उस पर शक की सुई तब घूमी थी जब नोटबंदी के बाद उसने अपने अकाउंट में एक करोड़ रुपये से ज्यादा पैसे जमा कराए थे। भजियावाला और उसके परिवार के लोगों के 250 बैंक अकाउंट मिले हैं।
सूत्रों के मुताबिक, भजियावाला और उसके परिवार के दूसरे सदस्यों की छुपी हुई और संपत्ति का खुलासा भी जल्द हो सकता है। सूरत के उधना में चाय का स्टॉल चलाने वाला किशोर कुछ साल पहले ही फाइनेंसर का काम करने लगा था।
जांच में पता चला है कि उसने कई बीजेपी नेताओं के साथ अपनी तस्वीरों को सोशल मीडिया में शेयर किया है। इनमें केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला, पूर्व सीएम आनंदी बेन पटेल, बीजेपी के दिग्गज नेता ओम माथुर, वीएचपी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया और गुजरात के राज्यपाल ओपी कोहली के साथ ही तस्वीरें हैं। हालांकि केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने भजियावाला से किसी तरह का कनेक्शन होने से इनकार किया है।
-
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव?












Click it and Unblock the Notifications