'YSRCP में बदलावों से टीडीपी को टेंशन! सज्जला ने चंद्रबाबू नायडू पर कसा तंज
Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर टीडीपी और वाईएसआरसीपी के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। वाईएसआरसी महासचिव सज्जला रामकृष्ण रेड्डी ने तेलगु देशम पार्टी को निशाने पर लिया है। उन्होंने सवाल किया कि टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू अपनी पार्टी के विधानसभा क्षेत्र समन्वयकों के बदलाव से परेशान क्यों है?
सज्जला ने याद दिलाया कि पिछले चुनाव यानी 2019 में आंध्र की जनता टीडीपी को खारिज कर चुकी है। इस बार से वही स्थिति दोहराई जाएगी। उन्होंने कहा, "टीडीपी पिछले चुनाव में सिर्फ 23 विधानसभा सीटों पर सिमट गई थी और आगामी चुनाव में वह एक भी सीट नहीं जीत पाएगी। नायडू तभी जीत सकते हैं जब वह कोई जादू टोना करें।"

वहीं मीडिया से बात करते हुए शुक्रवार को सज्जला ने सवाल किया कि नायडू ने पहले खुद को चंद्रगिरि से कुप्पम क्यों स्थानांतरित कराया। यह याद किया जा सकता है कि नायडू ने शुरू में चंद्रगिरि विधानसभा क्षेत्र से असफल रूप से चुनाव लड़ा था और बाद में कुप्पम चले गए। इसके अलावा, सज्जला ने सवाल किया कि नायडू और उनके बेटे नारा लोकेश बीसी नेताओं के खिलाफ आगामी चुनावों में कुप्पम और मंगलगिरि निर्वाचन क्षेत्रों से कैसे चुनाव लड़ सकते हैं।
वहीं एनसी नायडू ने कहा कि वाईएसआरसी इस बार चुनाव हारने के डर से विधानसभा क्षेत्र समन्वयकों को बदल रही है। पार्टी में पिछड़े वर्ग के साथ अन्याय हो रहा है। टीडीपी प्रमुख ने वाईएसआरसीपी पर तंज कसते हुए कहा कि ये पहली बार है जब मौजूदा विधायकों को एक निर्वाचन क्षेत्र से दूसरे निर्वाचन क्षेत्र में स्थानांतरित होते देखा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications