TDP कार्यकर्ताओं से एन चंद्रबाबू नायडू बोले- पार्टी के प्रति वफादार बनें, नेताओं के लिए नहीं
तेलगु देशम पार्टी (टीडीपी) के मुखिया एन चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी के प्रति वफादार रहने को आह्वान किया।
नई दिल्ली, 21 मई: तेलगु देशम पार्टी (टीडीपी) के मुखिया एन चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी के प्रति वफादार रहने को आह्वान किया। नायडू ने कहा कि नेताओं के प्रति वफादार न रहें, केवल पार्टी के प्रति रहें। उन्होंने कहा कि नेताओं के साथ काम करें लेकिन पार्टी के प्रति वफादार रहें।

उन्होंने पिछले 40 वर्षों के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं की भूमिका के बारे में चर्चा की। उस वक्त से उन्होंने बात की जब फिल्म अभिनेता से नेता बने एनटी रामाराव ने 1982 में इसकी स्थापना की थी। चार दशकों के दौरान यह टीडीपी कार्यकर्ता थे, जिन्होंने पार्टी के प्रति अटूट निष्ठा प्रदर्शित की थी। हालांकि, कई पार्टी नेताओं ने अलग-अलग समय पर पार्टी छोड़ दी।
विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के उम्मीदवारों की घोषणा
उन्होंने कहा कि 2024 के विधानसभा चुनावों में बहुत कम समय बचा है, इसकी तैयारी अभी से करनी होगी। कार्यकर्ताओं से कहा कि पूरे जोश के साथ चुनाव में जुट जाएं। टीडीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने खुलासा किया कि वह विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के उम्मीदवारों की घोषणा करेंगे। युवाओं और यहां तक कि फ्रेशर्स को 40 फीसदी विधायक टिकट देंगे।












Click it and Unblock the Notifications