टीडीपी ने शराब के मुद्दे पर जगन मोहन सरकार को घेरा, कहा- आंध्र प्रदेश को बना दिया 'मरानंध्र प्रदेश'
तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के नेता गड्डे अनुराधा और अचंता सुनीता ने जगन मोहन रेड्डी सरकर पर शराब के मुद्दे पर लोगों को धोखा देने का आरोप लगाए हैं।
हैदराबाद, 13 जून : तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के नेता गड्डे अनुराधा और अचंता सुनीता ने जगन मोहन रेड्डी सरकर पर शराब के मुद्दे पर लोगों को धोखा देने का आरोप लगाए हैं। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वाईएसआर कांग्रेस पार्टी की नीतियों ने आंध्र प्रदेश को 'मरानंध्र प्रदेश' (मृत्यु राज्य) में बना दिया है।

उन्होंने कहा कि अवैध शराब के सेवन से 230 से अधिक लोगों की मौत हो गई, जबकि 52 अन्य की मौत सैनिटाइटर पीने से हुई। उन्होंने कहा कि शराब के आदी लोग हानिकारक जे-ब्रांडों के कारण गुर्दे, यकृत और हृदय की बीमारियों से पीड़ित थे। उन्होंने आरोप लगाया कि 16 रुपये की एक शराब की बोतल 200 रुपये में बिक रही है, जिससे इसे खरीदने वाले लोगों पर रोजाना 184 का अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications