टीडीपी नारा लोकेश बोले- 2024 आंध्र सीएम जगन के अहंकार और लोगों के स्वाभिमान के बीच युद्ध होगा

आंध्र प्रदेश के मुख्‍यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी कई बार बोलते आए हैं "2024 का चुनाव गरीबों और पूंजीपतियों के बीच युद्ध होगा"। सीएसम जगन के इस डॉयलाग का टीडीपी महासचिव नारा लोकेश ने उपहास उड़ाते हुए कहा 2024 का विधानसभा चुनाव जगन के अहंकार और लोगों के स्वाभिमान के बीच युद्ध होगा।

tdp nara lokesh

युवा गलाम पदयात्रा के सामपन के अवसर पर नारा लोकेश ने विजयनगरम जिले के पोलिपल्ली गांव में आयोजित युवा गलाम नवसाकम सार्वजनिक बैठक के दौरान ये बात बोली। नारा लोकेश ने कहा कि जगन अपने आप को गरीब कैसे कह सकते हैं। इसके साथ ही उन्‍होंने दावा किया कि मुख्‍यमंत्री जगन एक लाख करोड़ के मालिक हें और कई करोड़ की कंपनियों के मालिक हैं।

नारा लोकेश ने 40 वर्षीय आंध्र सीएम जगन पर कटाक्ष करते हुए कहा ये अंत नहीं है, बल्कि सत्तारूढ़ वाईएसआरसी के पतन की शुरुआत है। इसके साथ ही टीडीपी नेता नारा लोकेश पर हमला बोलते हुए इसे जनविरोधी, गरीब विरोधी और विकास विरोधी बताया।

45 मिनट के भाषण में नारा लोकेश ने सत्‍तारूढ़ वाईएसआरसी सरकार के कार्यक्रमों का मजाक उड़ाया और चुटकी ली। नारा लोकेश ने कहा आदुदाम आंध्र (खेल आयोजन) की शुरुआत की, और अब, लोग उनसे (सरकार) से अपील कर रहे हैं कि वे उनके जीवन के साथ खेलना बंद करें।

नारा लोकेश ने दोहराया जगन टीडीपी सुप्रीमो एन चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व, उनकी भविष्यथुकु गारंटी योजनाओं और युवा गलाम की सफलता के लिए बढ़ते जन समर्थन से डरते हैं। यही कारण था कि नायडू को अन्यायपूर्ण तरीके से गिरफ्तार किया गया था। जहां नायडू एक दूरदर्शी हैं, वहीं जगन एक कैदी हैं।

इसके साथ ही उन्‍होंने दावा किया कि आंध्र प्रदेश को नायडू के नेतृत्व और जन सेना पार्टी प्रमुख पवन कल्याण जैसे शक्तिशाली नेताओं की जरूरत है जो लोगों के लिए लड़ेंगे।

बता दें नारा लोकेश 226-दिवसीय युवा गलम पदयात्रा के दौरान विशाखापत्तनम में समापन से पहले लगभग 100 विधानसभा क्षेत्रों में 3,132 किलोमीटर की पैदल यात्रा की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+