आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम जगन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज, TDP विधायक ने लगाए बड़े आरोप
आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी और दो आईपीएस अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। ये एक्शन गुंटूर के नगरमपलेम में थाने में लिया गया। पूर्व सीएम के खिलाफ एफआईआर में हैदराबाद में हुए 3 साल पहले हुई एक मारपीट और हत्या के आरोप में दर्ज की गई है।
पूर्व सीएम जगन के खिलाफ मामला टीडीपी विधायक के.रघुराम कृष्णम राजू की शिकायत पर दर्ज किया गया है। टीडीपी एमएलए ने आरोप लगाया है कि उन्हें 14 मई 2021 को सीबी-सीआईडी अधिकारियों द्वारा हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया था और अदालत में पेश किए बिना गुंटूर ले जाया गया था। राजू ने एफआईआर में कहा है कि तत्कालीन एपी सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी के आदेश पर दोनों अधिकारियों ने उनकी पिटाई की थी।

शिकायत में क्या कहा?
रिपोर्ट के मुताबिक थाने में ईमेल के जरिए टीडीपी विधायक ने शिकायत की थी। जिसके बाद पुलिस ने कानूनी सलाह लेने के बाद प्राथमिकी दर्ज की। मामले में पूर्व सीएम के अलावा वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी पीवी सुनील कुमार और पीएसआर सीतारमणजनेयुलु पर भी गंभीर आरोप लगे हैं। उनके साथ शिकायत में गुंटूर सरकारी अस्पताल की पूर्व अधीक्षक जी. प्रभावती का नाम भी लिखा है।
जगन पर आरोप है कि उन्हें अवैध तरीके से 14 मई 2021 को गिरफ्तार किया गया था। उनके मुताबिक उन्हें एक झूठे मामले में फंसाया गया, फिर धमकाने का काम हुआ और प्रताड़ित तक किया गया।












Click it and Unblock the Notifications