आंध्रा 10वीं बोर्ड में 2 लाख से ज्यादा छात्र फेल, चंद्रबाबू ने सीएम जगन से मांगा जवाब
chandrababu naidun chandrababu naidujagan mohan reddy
विजयवाड़ा, 08 जून: आंध्र प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 10वीं का रिजल्ट हाल ही में जारी किया था। आंध्र प्रदेश माध्यमिक विद्यालय प्रमाणपत्र (एसएससी) परीक्षाओं में इस साल कुल 6,15,908 छात्रों ने एग्जाम दिया, जिसमें से 4,14,281 छात्रों ने ही परीक्षा पास की, जिसके बाद अब टीडीपी सुप्रीमो और पूर्व सीएम एन चंद्रबाबू नायडू ने 2 लाख से ज्यादा फेल होने वाले को छात्रों के लिए जगन सरकार को दोषी ठहराया है।

टीडीपी सुप्रीमो ने मांग करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी यह बताना चाहिए कि ऐसा कैसे हुआ, सरकारी स्कूलों में उनके बहुचर्चित नाडु-नेदु कार्यक्रम के बावजूद इतनी हाई फेलियर रेट कैसे है? टीडीपी प्रमुख ने ट्वीट करते हुए कहा कि टीडीपी शासन के दौरान एग्जाम में सफलता दर 90 से 95 फीसदी तक थी और वाईएसआरसी सरकार में यह घटकर 67% रह गई है। उन्होंने कहा कि गिरता स्तर स्कूली शिक्षा की दयनीय स्थिति को दर्शाता है।
पूर्व सीएम ने खराब परिणामों के लिए सरकार की नीतियों जैसे शिक्षक भर्ती की कमी, स्कूलों का विलय और गैर-शैक्षणिक कार्यों के लिए शिक्षकों की तैनाती को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि जगन के नाडु नेदु के आश्वासन और झूठे दावों के कारण आखिकरकार लाखों छात्र परीक्षा में फेल हो गए, जिससे उनके माता-पिता को बहुत पीड़ा हुई। नायडू ने मांग करते हुए कहा कि जगन मोहन रेड्डी सरकार परीक्षा में 2 लाख छात्रों के फेल होने की जिम्मेदारी ले, जिन्होंने एक शैक्षणिक वर्ष गंवा दिया।
आपको बता दें कि आंध्र प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं की परीक्षा 27 अप्रैल से 09 मई तक आयोजित की थी, जिसमें करीब 6 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया। 10 बोर्ड के रिजल्ट में इस बार छात्राओं का प्रतिशत 70.07 रहा, जबकि 64.02 फीसदी छात्र पास हुए।












Click it and Unblock the Notifications