टीडीपी-जेएसपी जल्द जारी करेंगे ज्वाइंट घोषणा पत्र, शुरू करेंगे 'भविष्यथाकु गारंटी' कार्यक्रम
आध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर विपक्षी तेलगू देशम पार्टी और जन सेना पार्टी चुनावी तैयारी शुरू कर दी है। टीडीपी और जेएसपी गठबंधन जल्द संयुक्त घोषणा पत्र जार करने वाला है। टीडीपी के राज्य अध्यक्ष के अत्चन्नायडू ने घोषण की है कि 17 नवंबर से संयुक्त रूप से 'भविष्यथाकु गारंटी' कार्यक्रम शुरू करेगी।

टीडीपी-जेएसपी समन्वय समिति की दूसरी बैठक विजयवाड़ा में आयोजित की गई। इस बैठक में लिए गए निर्णयों के बारे में जानकारी देते हुए टीडीपी के राज्य अध्यक्ष ने बताया दोनों दलों के नेता राज्य के सभी 175 विधानसभा क्षेत्रों में आत्मीय समावेसम (सौहार्दपूर्ण बैठकें) आयोजित करेंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए कार्यक्रम शीघ्र ही घोषित किया जाएगा।
टीडीपी महासचिव नारा लोकेश, जेएसपी राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) के अध्यक्ष नादेंडला मनोहर और अन्य वरिष्ठ नेताओं सहित दोनों पार्टियों की संयुक्त कार्रवाई समिति (जेएसी) के सदस्यों ने बैठक में भाग लिया।
इस बैठक में चुनावों के लिए भविष्य की योजनाओं के बारे में चर्चा की गई। दोनों पार्टियों के साझा घोषणापत्र पर अंतिम निर्णय 13 नवंबर को होगा। पार्टी में 17 नवंबर से भविष्यथुकु गारंटी कार्यक्रम को दोनों पार्टियां संयुक्त रूप से दोबारा शुरू करने से पहले जेएसपी ने जो कुछ सुझााव दिए है उन सुझावों को भी मुख्य संयुक्त घोषणापत्र में शामिल किया जाएगा।
टीडीपी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया घोषणापत्र समिति में तीन सदस्य होंगे, दोनों पार्टियों से एक-एक और टीडीपी पोलित ब्यूरो सदस्य यानमाला रामकिशनुडु इस प्रमुख होंगे।
अत्चन्नायडू ने बताया हर पखवाड़े में टीडीपी और जेएसपी के कार्यालयों में बैठक होगी। उन्होंने बताया पवन कल्याण की पार्टी जेएसी की पहली बैठक 23 अक्टूबर को राजामहेंद्रवरम में हुई थी। उन्होंने बताया आंध्र प्रदेश में राज्य और गांव स्तर पर दोनों पार्टियों ने साथ मिलकर काम करने का फैसला किया है।












Click it and Unblock the Notifications