टीडीपी के पूर्व सांसद एन शिवा प्रसाद का निधन, पहनावे से थी पूरे देश के सांसदों में अलग पहचान

विजयवाड़ाः टीडीपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद एन शिवा प्रसाद का शनिवार को चेन्नई के अपोलो हॉस्पिटल में देहांत हो गया। पूर्व सांसद अस्पताल में किडनी संबंधित बीमारियों का इलाज करा रहे थे। वरिष्ठ नेता एन शिवा प्रसाद का जन्म 11 जुलाई 1951 को आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के एक गांव मे हुआ था। शिवा प्रसाद ने तिरुपति स्थित एसवी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की थी।

tdp former mp n sivaprasad died in chennai during his treatment

राजनीति में आने से पहले पूर्व सांसद शिवा प्रसाद रंगमंच और फिल्मी दुनिया के जाने-माने व्यक्ति थे। उन्होंने कई सारे ड्रामा में अभिनय किया और फिल्मों में भी काम किया। फिल्मों में एक्टिंग करने के बाद उन्होंने कई सारे फिल्मों को डायरेक्ट भी किया।। 1999 में उन्होंने विधानसभा का चुनाव लड़ा, जिसमें उन्हें जीत हासिल हुई थी। चुनाव जीतने के बाद उन्हें मंत्रालय पद भी दिया गया। साल 2009 और 2014 में उन्होंने चित्तूर लोकसभा सीट से सांसद का चुनाव लड़ा और जीत हासिल किया। हालांकि 2019 के लोकसभा चुनाव में उनको हार का सामना करना पड़ा था।

पूर्व सांसद एन शिवा प्रसाद अलग-अलग वेशभूषा में संसद जाते थे, साथ ही सामाजिक जागरुकता भी फैलाते थे। बता दें कि पिछले दस दिन से उनका चेन्नई के अपोलो हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। उन्हें लाइफ सपोर्ट पर रखा गया था। बीते शुक्रवार को टीडीपी के प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू अपने पार्टी के कई सांसदों के साथ उनसे अस्पताल में मिलने पहुंचे थे।

हॉस्पिटल ऑथिरिटी द्वारा जब सांसद के मौत की खबर जारी की गई टीडीपी प्रमुख और पार्टी के नेताओं ने शोक व्यक्त किया और बताया कि पूर्व सांसद एन शिवा का जाना पार्टी के लिए बड़ा नुकसान है। बता दें कि चित्तुर से टीडीपी सांसद शिवाप्रसाद नए-नए तरीकों से सदन के बाहर अपना विरोध जता चुके हैं। कभी वो कृष्ण के अवतार में नजर आते थे तो कभी बाबा साहेब अंबेडकर की वेशभूषा में संसद पहुंचते थे। यहां तक कि शिवाप्रसाद स्कूल बच्चे, तेलुगू महिला, मछुआरे के अवतार में भी संसद आ चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+