Andhra में TDP का चुनाव चिन्ह साइकिल! तो सपा के लिए क्या? जानिए क्या कहते हैं नियम

आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में ये दूसरा मौका जब समाजवादी पार्टी अपने कैंडिडेट्स उतराने जा रही है। चूंकि राज्य में टीडीपी के लिए भी चुनाव आयोग साइकिल चुनाव चिन्ह देता रहा है। यहां चुनाव में बेहद दिलचस्प बात ये है कि सपा भी इस बार चुनाव चिन्ह साइकिल की ही मांग करेगी। जबकि एन चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली पार्टी टीडीपी का भी चुनाव चिन्ह साइकिल ही है। दरअसल, सपा प्रमुख अखिलेश यादव कहा है कि उनकी पार्टी चुनाव चिन्ह साइकिल की मांग करेगी। ऐसे में इलेक्शन कमीशन किस फॉर्मूले पर काम करता है, ये जानना बेहद अहम है।

अगले साल यानी 2024 में आंध्र प्रदेशविधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में सपा प्रदेश अध्यक्ष पासम वेंकटेश्वरलु का एक बयान चर्चा में हैं। वेंकटेश्वरलु ने भी इस बर चुनाव आयोग के सामने साइकिल चुनाव चिंह की मांग करने की बात कही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कहा, "समाजवादी पार्टी नेतृत्व की मंशा है कि सभी राज्यों में चुनाव लड़ा जाय। पार्टी को आंध्र प्रदेश समेत देश भर में यादव समुदाय की ताकत का समर्थन प्राप्त है। आंध्र प्रदेश में हमेशा दो प्रमुख जातियां कम्मा और रेड्डी रही हैं। जिसके चलते अब लोगों को एक विकल्प की तलाश है।"

TDP SP election symbol in Andhra

सपा का 'साइकिल' पर दावा
सपा ने संयुक्त आंध्र प्रदेश में 2004 में गडवाल सीट जीती थी, हालांकि अब ये तेलंगाना का हिस्सा है। वहीं पिछली बार जब पार्टी आंध्र में आठ क्षेत्रों से लड़ी थी। वहीं इस बार अखिलेश यादव ने स्पष्ट कर दिया है कि सपा आगामी चुनाव में सभी 175 निर्वाचन क्षेत्रों में साइकिल को अपने चुनाव चिन्ह के रूप में मांगेगी।

नियम क्या कहते हैं?
चुनाव आयोग के आदेश के मुताबिक अगर कोई राजनीतिक दल एक राज्य या राज्यों में राज्य राजनीतिक पार्टी के रूप में मान्यता प्राप्त है और किसी अन्य राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के निर्वाचन क्षेत्र में एक उम्मीदवार खड़ा करता है जहां के लिए वो मान्यता प्राप्त नहीं है, तो वहां उसके चुनाव चिन्ह में बदलाव हो सकता है। पार्टी को केवल उसी राज्य उसका चुनाव चिन्ह निर्धारित होगा जहां के लिए वो मान्यता प्राप्त है। चुनाव चिह्न (आरक्षण और आवंटन) आदेश, 1968 ईसीआई को राजनीतिक दलों को पहचानने और प्रतीक आवंटित करने का अधिकार देता है। आदेश के मुताबिक, एक ही निर्वाचन क्षेत्र में उम्मीदवारों को अलग-अलग चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+