TDP प्रमुख चंद्रबाबू नायडू आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ 12 जून को लेंगे

लोकसभा चुनाव के साथ आंध्र प्रदेश के चुनाव भी संपन्‍न हुए। जिसमें पूर्व मुख्‍यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की तेलगू देशम पार्टी (टीडीपी) ने 135 सीटों पर जीत हासिल की है और उनकी सहयोगी जनसेना पार्टी ने 21 सीटों पर जीत हासिल की है। बहुमत का आंकड़ा पार करने वाली टीडीपी आंध्र प्रदेश में सरकार बनाने जा रही हैं और पार्टी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू मुख्‍यमंत्री के तौर पर सत्‍ता संभालने जा रहे हैं।

चंद्रबाबू नायडू पहले 9 जून को मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेने की उम्‍मीद थी लेकिन इंडिया टुडे की खबर के अनुसार अब नायडू 12 जून को मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसकी वजह है कि शनिवार 8 जून को नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं।

Chandrababu Naidu

बात दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने शपथ समारोह से पहले बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना पत्र सौंप दिया है। राष्ट्रपति ने प्रधान मंत्री और मंत्रिपरिषद के रूप में उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया और उनसे नई सरकार के कार्यभार संभालने तक अपने पद पर बने रहने का आग्रह किया।

याद रहे लोकसभा चुनाव से पहले ही भाजपा की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलगू देशम पार्टी (टीडीपी) के नेता चंद्रबाबू नायडू शामिल हुए थे। लोकसभा चुनाव में 16 सीटें जीतकर टीडीपी केंद्र में किंगमेकर बन चुकी हैं। नायडू के अलावा जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी लोकससभा चुनाव में भारी सीटें जीतकर किंगमेकर बन चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+