कल से तत्‍काल टिकट पड़ेगा महंगा, हुई भारी बढ़ोत्‍तरी

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। गुरुवार यानी कि 24 दिसंबर से रेलवे की तत्‍काल सेवा पर लगने वाले शुल्‍क में बढ़ोत्‍तरी कर दी गई है। रेलवे की वेबसाइट इंडियनरेल (indianrail.gov.in) के अनुसार 24 दिसंबर 2015 से यह बढ़ोत्‍तरी होगी। जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक रेलवे ने अलग-अलग क्‍लास में 10 प्रतिशत से लेकर 30 प्रतिशत तक तत्‍काल शुल्‍क में बढ़ोत्‍तरी की है।

Tatkal charges, railway bookings increased, effect from December 24
वहीं सेकेंड सिटिंग के लिए तत्काल शुल्क में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। इसके लिए न्यूनतम 10 रुपए और अधिकतम 15 रुपए का शुल्क लगता है। स्लीपर क्लास में न्यूनतम 100 रुपए और अधिकतम 200 रुपए का तत्काल शुल्क देना होगा। इससे पहले स्लीपर में न्यूनतम शुल्क 90 रुपए और अधिकतम शुल्क 175 रुपए लगता था।

वहीं पहले एसी चेयर कार के लिए न्‍यूनतम 100 रुपए और अधिकतम 200 रुपए का तत्‍काल शुल्‍क लगता था अब उसके लिए न्‍यूनमत 125 रुपए और अधिकतम 225 तक का शुल्‍क अदा करना होगा। थ्री टायर के लिए तत्‍काल शुल्‍क 300 रुपए लगेगा और अधिकतम तत्‍काल शुल्‍क 400 रुपए लगेगा।

टू टीयर एसी कोच में यात्रा करने वालों को न्यूनतम 400 रुपए और अधिकतम 500 रुपए का तत्काल शुल्क देना होगा। इससे पहले यह शुल्क न्यूनतम 300 रुपए और अधिकतम 400 रुपए था। जहां पहले एक्टिक्युटिव क्लास के लिए न्यूनतम तत्काल शुल्क 300 रुपए और अधिकतम तत्काल शुल्क 400 रुपए था, अब उसे बढ़ाकर न्यूनतम 400 रुपए और अधिकतम 500 रुपए कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+