Tata Group के लिए बड़ी राहत, Air India के पायलट ट्रेनिंग को हरी झंडी, माननी होगी DGCA की ये शर्त
डीजीसीए ने टाटा ग्रुप के स्वामित्व वाली एयलाइंस कंपनी एयर इंडिया को पायलटों के लिए सिम्युलेटर ट्रेनिंग की अनुमति दे दी है। डीजीसीए के मुताबिक इसके लिए कुछ अहम शर्तें भी रखी गई हैं।
Air India Simulator Training: पायलटों को प्रशिक्षित करने की एआई की स्कीम को लेकर एयर इंडिया को डीजीसीए ने बड़ी राहत दी है। एयरलाइंस कंपनी अब हैदराबाद केंद्र पर एयरबस और मुंबई में बोइंग पायलटों के लिए सिम्युलेटर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू कर सकती है। इसके साथ की नागरिक उड्डययन महानिदेशालय ने एयर इंडिया के लिए कुछ शर्ते भी रखी हैं। जिनका टाटा ग्रुप स्वामित्व वाली कंपनी को पालन करना होगा।
एयरबस और बोइंग पायलटों के लिए सिम्युलेटर प्रशिक्षण योजना खटाई में पड़ना एयलाइंस कंपनी एयर इंडिया के लिए बड़ा झटका था। जिसको लेकर डीजीसीएम में एयर इंडिया ने गुहार लगाई थी। एयलाइंस कंपनी की मांग पर बृहस्पतिवार (07 सितंबर को) नागरिक उड्डययन महानिदेशालय ने हैदराबाद और मुंबई केंद्रों पर एयरबस और बोइंग पायलटों के लिए सिम्युलेटर प्रशिक्षण सशर्त अनुमति दे दी।

डीजीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को कहा, "एयरलाइंस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कमियां दूर होने बाद 30 दिनों के लिए सशर्त मंजूरी दी गई है। 30 दिनों की अवधि के भीतर एक आंतरिक ऑडिट होगा। जिसकी रिपोर्ट डीजीए के साथ साझा किए जाएंगे।"
एयरलाइन अगले कुछ महीनों में दर्जनों विमान लेने के लिए पूरी तरह तैयार है। ऐसे डीजीसीए का ये निर्णय विमानन कंपनी के लिए बड़ी राहत है। बता दें कि पिछले महीने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा स्पॉट जांच में इन दोनों विमानन प्रशिक्षण संगठनों (एटीओ) में कुछ कमियां सामने आई थीं, जिसके बाद एयर इंडिया को इनका उपयोग बंद करने के लिए कहा गया था। इससे पायलटों को प्रशिक्षित करने की एआई की योजना खटाई में पड़ गई थी।
हैदराबाद और मुंबई एटीओ पर प्रतिबंध लग गया था। जिसके चलते एयर इंडिया को अपने एयरबस और बोइंग पायलटों को प्रशिक्षण के लिए विदेश भेजने का अधिक महंगा रास्ता अपनाना पड़ता। लेकिन अब डीजीसीए की राहत के बाद एयरलाइन के शीर्ष अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। एयर इंडिया के सूत्रों के मुताबिकहैदराबाद एटीओ ने एयरबस पायलटों को प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया है। जैसे ही अगला बैच तैयार होगा मुंबई एटीओ बोइंग पायलटों के लिए प्रशिक्षण शुरू किया गया जाएगा।
दरअसल, एयर इंडिया के पास मुंबई और हैदराबाद में उच्च स्तर की पायलट प्रशिक्षण सुविधाएं हैं। एयलाइंस कंपनी यहां एटीओ एब-इनिशियो पायलटों को प्रशिक्षित करता है। निर्धारित नियमों के अनुसार हर छह महीने का यहां प्रशिक्षण दिया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications