मां के अंतिम संस्कार के लिये तरुण तेजपाल को मिली 3 हफ्ते की जमानत

तेजपाल के वकील ने इसकी जानकारी दी। मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए तरुण तेजपाल ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा टखटायाथा। जिस पर सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने तेजपाल को तीन हफ्ते की अंतरिम जमानत दे दी। जानकारी के मुताबिक शकुंतला को ब्रेन ट्यूमर था और उनका इलाज मापुसा के अस्पताल में चल रहा था। कुछ दिन पहले ही डॉक्टर ने उन्हें अस्पताल से छुंट्टी देकर घर में ही रखने की सलाह दी थी। जिसके बाद से वह उत्तर गोवा के मोरिया में स्थित तेजपाल के घर में रह रही थीं।
उन्होंने अपनी आखिरी सांस भी इसी घर में ली। गौरतलब है कि उनकी पूर्व सहकर्मी ने उन पर पत्रिका के थिंकफेस्ट महोत्सव के दौरान गोवा में यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था, जिसके बाद से वह गोवा की जेल में कैद हैं। पीड़ित महिला ने सात व आठ नवंबर को उसका यौन उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाया था।












Click it and Unblock the Notifications