यौन शोषण के आरोप पर तनुश्री को मिला प्रियंका चोपड़ा का साथ, लेकिन एक बात से हुई आपत्ति

नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाने के बाद अकेली पड़ीं तनुश्री दत्ता को धीरे-धीरे बॉलीवुड के बड़े सितारों का सपोर्ट मिल रहा है। तनुश्री को प्रियंका चोपड़ा ने भी अपना समर्थन दिया था और ट्वीट किया था।

Tanushree Dutta, Priyanka Chopra

नई दिल्ली। नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाने के बाद अकेली पड़ीं तनुश्री दत्ता को धीरे-धीरे बॉलीवुड के बड़े सितारों का सपोर्ट मिल रहा है। तनुश्री को प्रियंका चोपड़ा ने भी अपना समर्थन दिया था और ट्वीट किया था। प्रियंका के समर्थन से तनुश्री खुश तो हैं, लेकिन उन्हें प्रियंका के शब्दों से थोड़ी आपत्ति है। तनुश्री को प्रियंका का उनरे लिए 'Survivors' शब्द इस्तेमाल करना पसंद नहीं आया।

प्रियंका का समर्थन पाकर खुश तनुश्री, लेकिन

प्रियंका का समर्थन पाकर खुश तनुश्री, लेकिन

बॉलीवुड सितारों से मिल रहे समर्थन से तनुश्री दत्ता काफी खुश हैं। इंटरनेशनल सेलेब्रिटी बन चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी तनुश्री के सपोर्ट में बोलते हुए फरहान अख्तर के ट्वीट को रिट्वीट किया था और लिखा था, 'सहमत हूं। दुनिया को सरवाइवर्स पर यकीन करने की जरूरत है।' प्रियंका जैसे बड़े सितारे का समर्थन पाकर तनुश्री खुश तो हैं, लेकिन उन्हें एक्ट्रेस की एक बात से आपत्ति है।

'मेरा एक नाम है, एक कहानी है'

'मेरा एक नाम है, एक कहानी है'

खबरों के मुताबिक प्रियंका का तनुश्री को 'सरवाइवर' बताना पसंद नहीं आया। तनुश्री ने कहा कि प्रियंका का सपोर्ट पाकर उन्हें खुशी है, लेकिन वो ये बताना चाहती हैं कि वो 'सरवाइवर' नहीं हैं। उनका एक नाम है, एक कहानी है। तनुश्री ने कहा कि वो ये अपने लिए नहीं कर रही हैं, लेकिन उन सभी के लिए कर रही हैं जो आने वाले वक्त में सामने आएंगी। तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर 10 साल पहले 'Horn Ok Pleassss' फिल्म के सेट पर यौन शोषण का आरोप लगाया था।

नाना पाटेकर ने तनुश्री दत्ता को भेजा नोटिस

नाना पाटेकर ने तनुश्री दत्ता को भेजा नोटिस

नाना पाटेकर ने इस आरोप का जवाब कानूनी कार्रवाई के जरिये देने का फैसला लिया है। पाटेकर ने तनुश्री दत्ता पर झूठे बातें कहने का आरोप लगाया और नोटिस भेजकर माफी मांगने को कहा है। बॉलीवुड की बात की जाए तो इस मामले पर इंडस्ट्री दो हिस्सों में बंट गई है। अमिताभ बच्चन और सलमान खान ने इस मामले पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है। वहीं प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर, ट्विंक्ल खन्ना, स्वरा भास्कर खुलकर तनुश्री के सपोर्ट में आए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+