तनुश्री दत्ता ने इस मशहूर हस्ती को बताया नाना के साथ अपने यौन उत्पीड़न में शामिल

तनुश्री दत्ता ने इस मशहूर हस्ती को बताया नाना के साथ अपने यौन उत्पीड़न में शामिल

मुंबई। नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली तनुश्री दत्ता ने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य को भी अपने शोषण में शामिल बताया है। तनुश्री का कहना है कि वो एक झूठा इंसान है और मुंह देखकर बात करता है। उसको मेरी वजह से काम मिला लेकिन उसने मेरी ही पीठ में छुरा घोंपा। उसने नाना पाटेकर का साथ दिया, इसलिए वो भी मेरे शोषण में बराबर का भागीदार है।

ये बोले आचार्य

ये बोले आचार्य

जाने माने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने तनुश्री के नाना पाटेकर पर लगाए आरोपों पर कहा है कि कुछ दिक्कतें थीं लेकिन दत्ता के आरोप ठीक नहीं हैं। आतार्य ने कहा, मैं इतना कह सकता हूं कि वैसा कुछ नहीं हुआ था जो बताया जा रहा हैं। यह गलत बयान है। तनुश्री ने #MeToo कैपेंन के जरिये 10 साल पहले अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न का खुलासा किया है। अभिनेत्री ने बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर पर एक फिल्म के सेट पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

 नाना पाटेकर पर तनुश्री के आरोप

नाना पाटेकर पर तनुश्री के आरोप

अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि नाना पाटेकर ने 10 साल पहले एक फिल्म के सेट पर उनका उत्पीड़न किया था। जूम टीवी को दिए इंटरव्यू में तनुश्री दत्ता ने बताया कि फिल्म 'Horn Ok Pleassss' शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर ने उनसे बद्तमीजी की थी। नाना पाटेकर उनका हाथ पकड़कर खींचने लगते थे, उन्हें डांस सिखाने लगते थे। तनुश्री ने बताया कि पाटेकर ने मेकर्स से गाने में उनके साथ एक इंटीमेट स्टेप की भी डिमांड की थी।

10 साल पहले चर्चा में रहे थे दत्ता के आरोप

10 साल पहले चर्चा में रहे थे दत्ता के आरोप

तनुश्री के मुताबिक गाने के कॉन्ट्रैक्ट में ऐसा कोई सीन नहीं था। नाना पाटेकर का व्यवहार खराब बताते हुए तनुश्री ने कहा, 'उसके बारे में सबको पता है कि उसने औरतों के साथ बदतमीजी ही की है। ये इंडस्ट्री में दबे लफ्जों में सबको पता है कि एक्ट्रेसेस के साथ उसने मारपीट और छेड़छाड़ की है। उसका रवैया और बर्ताव हमेशा लड़कियों की तरफ बर्ताव खराब रहा है।' तनुश्री ने नाना पाटेकर पर राजनीतिक पार्टी बुलाने का भी आरोप लगाया।

10 साल पहले भी तनुश्री दत्ता ने लगाए थे यही आरोप तनुश्री ने साल 2008 में भी नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था और अब 10 साल बाद वो एक बार फिर सामने आई हैं। साल 2008 में तनुश्री के आरोपों के बाद नाना पाटेकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया था। उन्होंने कहा था, 'तनुश्री मेरी बेटी की उम्र की है और मुझे नहीं मालूम की उसने मेरे बारे में ऐसा क्यों कहा। मैं पिछले 35 सालों से इस इंडस्ट्री का हिस्सा हूं और किसी ने मेरे बारे में ऐसी बातें नहीं कहीं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+