नाना के बाद विवेक अग्निहोत्री पर तनुश्री दत्ता ने लगाया आरोप, बोलीं- 'कहा था कपड़े उतार के नाच'
Recommended Video

मुंबई। इस वक्त बॉलीवुड की गलियारों में खलबली मची हुई है, वजह हैं तनुश्री दत्ता, जिन्होंने हिंदी सिनेमा के क्लासिक हीरो कहे जाने वाले एक्टर नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। अभिनेत्री ने साफ शब्दों में कहा है कि आज से 10 साल पहले एक फिल्म की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर ने उनके साथ बदसलूकी और गंदी हरकत की थी। तनुश्री के इस बयान पर जहां पूरी तरह से हड़कंप मच गया है वहीं दूसरी ओर नाना पाटेकर ने इन सारे आरोपों का खंडन करते हुए तनुश्री दत्ता को ही झूठा बोल दिया है। आरोप-प्रत्यारोप के बीच अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है।

तनुश्री ने फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री पर लगाए संगीन आरोप
नाना पाटेकर के बाद तनुश्री ने फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री पर गलत बर्ताव करने का आरोप लगाया है, तनुश्री ने DNA को दिए इंटरव्यू में फिल्म निर्देशक विवेक पर आरोप लगाया कि उन्होंने 'चॉकलेट' फिल्म के एक गाने की शूटिंग के दौरान कपड़े उतार कर डांस करने को कहा था। घटना का जिक्र करते हुए अभिनेत्री ने कहा कि फिल्म में मैं और इरफान खान एक गाने को शूट कर रहे थे। उसी वक्त विवेक ने इरफान के सामने क्यूज देने को कहा, हालांकि फिल्म में उस सीन की जरूरत नहीं थी, बावजूद इसके विवेक ने मुझसे कहा कि कपड़े उतार कर नाच उसके (इरफान) सामने।

'इरफान-सुनील ने किया मुझे सपोर्ट'
विवेक की बात सुनकर मैं एकदम से परेशान और असहज हो गई, मेरी हालत देखकर इरफान ने विवेक से फौरन कहा कि मुझे पता है कैसे एक्ट करना है और मुझे क्यूज की जरूरत नहीं है, इसके बाद फिल्म के दूसरे हीरो सुनील शेट्टी ने भी विवेक से कहा कि 'मैं उधर आ कर दूं तुझे क्यूज'।

तनुश्री ने इरफान और सुनील की तारीफ की
तनुश्री ने इरफान और सुनील की तारीफ करते हुए कहा कि इन्हीं जैसे लोगों की वजह से मैं इस इंडस्ट्री में बनी रही लेकिन 2008 में Horn Ok Pleassss की शूटिंग के दौरान जो हादसा हुआ उसके बाद मैंने फिल्मों में काम करना ही बंद कर दिया, उस हादसे ने मेरे अंदर डर पैदा कर दिया था।

नाना ने तनुश्री को झूठा बोला
आपको बता दें कि तनुश्री ने बोला है कि 2008 में फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट पर नाना ने न केवल उनका सेक्शुअल हैरेसमेंट किया था, बल्कि एक पॉलिटिकल पार्टी को बुलाकर उनकी कार पर हमला भी करवाया था और उनके और पिता को धमकाया भी था लेकिन उस वक्त किसी ने भी मुझे इंडस्ट्री में सपोर्ट नहीं किया था। अभिनेत्री और नाना के इस विवाद पर बॉलीवुड भी दो हिस्सों में बंट गया है, कोई तनुश्री को सपोर्ट कर रहा तो कोई विरोध में है।












Click it and Unblock the Notifications