फैन के जबरन किस करने पर तनुश्री ने नेहा से कहा- 'अब पता चला होगा कि शोषण क्या होता है'

मुंबई। भारत में #MeToo अभियान शुरू करने वाली तनुश्री दत्ता ने अब अनु मलिक मामले में चुप्पी तोड़ी है। जिनकी हाल ही में एक बार फिर सिंगिंग शो इंडियन आयडल में जज के तौर पर वापसी हुई है। अनु मलिक पर गायिका सोना मोहपात्रा, श्वेता पंडित, कैरालिसा मौंटेरियो, अलीशा चिनॉय और नेहा भासीन ने छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे।

 #MeToo movement, MeToo movement, Alisha Chinai, Anu Malik, Caralisa Monteiro, neha kakkar, tanushree dutta, mumbai, sexual misconduct, तनुश्री दत्ता, नेहा कक्कड़, अनु मलिक, सोना मोहपात्रा, मीटू अभियान, मुंबई

उनकी जज के तौर पर वापसी को लेकर सोना मोहपात्रा ने सोनी टीवी की भी काफी आलोचना की थी। अब इस मामले में अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने एक साक्षात्कार में खुलकर बात की है। उन्होंने कहा है कि कई हाई प्रोफाइल और प्रतिभाशाली महिला अपने साथ हुए शोषण की कहानियों के साथ आगे आईं, फिर भी खुद को फैमिली फ्रेंडली बताने वाले सोनी टीवी ने जज के तौर पर उन्हें फिर से बुला लिया। इससे मुझे हैरानी हुई है।

क्या बोलीं तनुश्री?

क्या बोलीं तनुश्री?

तनुश्री ने कहा कि 'क्या मानवीय मूल्यों से अधिक जरूरी टीआरपी है? क्या दुष्कर्म करने वाले लोगों को उनके कर्मों के लिए जवाबदेह नहीं ठहराया जाना चाहिए?' तनुश्री ने नेहा कक्कड़ पर भी हमला बोला क्योंकि वह अनु मलिक की शो में वापसी को लेकर चुप थीं। उन्होंने कहा कि 'जब प्रतियोगी ने उन्हें जबरन किस किया तब पता चला होगा कि शोषण क्या होता है। अनु मलिक के साथ काम करने के अपने फैसले की तरह ही नेहा ने उस घृणित इंसान (प्रतियोगी) के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।'

अनु मलिक ने खारिज किए थे आरोप

अनु मलिक ने खारिज किए थे आरोप

बता दें हाल ही में अनु मलिक ने एक बयान जारी कर खुदपर लगे आरोपों को गलत बताया था। उन्होंने ट्विटर पर लिखा था, 'दो बेटियों का पिता होने के नाते, मैं उन कार्यों को करने की कल्पना नहीं कर सकता, जिनके मुझ पर आरोप लगाए गए हैं, उन्हें करने दें।' अनु मलिक ने अपने बयान में जब कहा कि वह उन गायिकाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। इसपर सोना मोहपात्रा ने कहा कि 'हां, कोर्ट जाइए, मैं आपसे ऐसा करने का अनुरोध करती हूं।'

सोना मोहपात्रा ने लगाए थे आरोप

सोना मोहपात्रा ने लगाए थे आरोप

इससे पहले भी सोना मोहपात्रा ने एक लेटर ट्वीट करते हुए अनु मलिक पर कई आरोप लगाए थे। एक के बाद एक कई अन्य गायिकाओं ने भी उनका साथ दिया था। गायिका नेहा भासीन ने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया था। हालांकि नेहा कक्कड़ इस मामले में उस वक्त भी चुप थीं। जिसके चलते सोना मोहपात्रा ने उनपर जमकर हमला बोला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+