तन्मय भट्ट ने पीएम मोदी के पढ़े कसीदे और कहा अमेजॉन फाउंडर से शादी कर लूं
नई दिल्लीः एआईबी फेम कॉमेडियन तन्मय भट्ट ने आजतक के शो इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2018 में पीएम मोदी के कसीदे पढ़े। शो के दौरान तन्मय भट्ट से कई सवाल पूछे गए थे। एक सवाल पूछा था कि फॉरेन मिनिस्टर कौन हो सकता है, इसमें तन्मय ने नरेंद्र मोदी का नाम लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी अमेजॉन के फाउंडर सीईओ जेफ बेजोस से जान पहचान हो गई है उनसे शादी कर सकते हैं।

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2018 में बोल रहे थे तनम्य
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2018 के 'लॉन्ग लाइव स्ट्रीमिंग के दौर में क्या टीवी की मौत हो गई है?' के कार्यक्रम में बोलते हुए तनम्य भट्ट के साथ रोहन जोशी, टिम लेसली और अमेजन प्राइम वीडियो एशिया पेसिफिक के कंटेंट हेड जेम्स फेरल ने भी शिरकत की।

तनम्य ने बताया बेस्ट विदेश मंत्री का नाम
शो रैपिड फायर राउंड के दौरान तनम्य ले सवाल पूछे गए थे कि देश के बेस्ट फॉरेन मिनिस्टर कौन साबित होंगे? इस पर तन्मय भट्ट ने एकदम से नरेंद्र मोदी का नाम लिया और जोर-जोर से हंसने लगे। उनके अंदाज को देखकर दर्शक भी अपने आप को हंसने से रोक नहीं पाए।

रोहन ने कहा, शाहरुख खान भी बेहतर फॉरेन मिनिस्टर हो सकते हैं
इसके बाद तन्मय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश को बेहतर समझते हैं, इसलिए वे बेस्ट रहेंगे।' उनका कहना था कि इंडस्ट्री में से करण जौहर बेस्ट फॉरेन मिनिस्टर होंगे, जबकि रोहन ने कहा, शाहरुख खान भी बेहतर फॉरेन मिनिस्टर हो सकते हैं, क्योंकि उनकी फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में है।

तनम्य भट्ट ने कहा- अनुष्का शर्मा बेस्ट फाइनेंस मिनिस्टर हो सकती हैं
जब बात देश के वित्तमंत्री की आई तो उन्होंने कहा कि इस पद के लिए आमिर खान और अनुष्का शर्मा बेस्ट फाइनेंस मिनिस्टर हो सकती हैं। कंगना के बारे में तनम्य का कहना था कि कंगना को बेस्ट होम मिनिस्टर कहा- वे नो नॉन सेंस है। उनका अंदाज 'चिंता करने की जरूरत नहीं है, सब कुछ ठीक है' जैसा होता है। कड़ी निंदा के लिए वो बेस्ट हैं।












Click it and Unblock the Notifications