मुंबई : तमिलों ने सलमान के खिलाफ प्रदर्शन किया
मुंबई| बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान द्वारा श्रीलंकाई राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे का समर्थन करने के विरोध में कुछ तमिल नागरिकों ने रविवार को यहां सलमान के घर के सामने विरोध प्रदर्शन किया। सलमान श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव में हाल ही में राजपक्षे के समर्थन में प्रचार करने गए थे, जिससे कुछ तमिल लोग सलमान से नाराज हैं।

रविवार सुबह 10 बजे के आसपास शुरू हुए इस विरोध प्रदर्शन के कारण सलमाल के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
बांद्रा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने खबर की पुष्टि करते हुए आईएएनएस को बताया, "हां, आज (रविवार) विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ पुलिसकर्मी सलमान के घर की सुरक्षा के लिए मौजूद थे। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है, उनसे पूछताछ की जा रही है।"
सलमान, 'किक' फिल्म की सहअभिनेत्री और पूर्व श्रीलंकन ब्यूटी क्वीन, जैकलीन फर्नाडीज के साथ श्रीलंका गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications