पीने के लिए पतियों को जाना पड़ेगा दूर, इसलिए महिलाएं कर रही शराबबंदी का विरोध

पीने के लिए पतियों को जाना पड़ेगा दूर, इसलिए महिलाएं कर रही शराबबंदी का विरोध

कोयंबटूर। तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक गांव की महिलाएं शराब की दुकाने बंद करने के विरोध में सड़कों पर उतर आईं। महिलाओं का कहना है कि पास की दुकानें बंद हो जाएंगी तो घर के मर्द शराब पीने दूर जाएंगे, जिससे उनकी सुरक्षा खतरा में रहेगी। मामला क्षेत्र के तिरपुर जिले के थनारीपंडल गांव का है।

शराब, wine

अमूमन शराबबंदी लागू करने या फिर शराब की दुकानें हटाने की मांग के लिए ही महिलाओं को सड़कों पर उतरते देखा जाता है लेकिन गुरुवार को थनारीपंडल गांव की 50 से ज्यादा महिलाओं ने सड़क पर उतरकर रोड जाम कर दिया। ये उन्होंने क्षेत्र की शराब की दुकान बंद किए जाने के विरोध में किया।

टीओआई की खबर के मुताबिक, महिलाओं ने कहा कि गांव में शराब की दुकान है तो मर्द यहीं पर शराब पी लेते हैं। अगर यहां शराब नहीं मिलेगी तो वो दूसरे गांव और शहर को जाएंगे। ऐसे में शराब पीकर आते वक्त वो लोग किसी हादसे का शिकार हो सकते हैं। ऐसे में वो चाहती हैं कि शराब की दुकानें बंद ना की जाएं। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+