तमिलनाडु: तूतीकोरिन हिंसा में मरे लोगों के परिजनों को 10-10 लाख की आर्थिक मदद का ऐलान
तमिलनाडु: तूतीकोरिन हिंसा में मरे लोगों को 10-10 लाख की आर्थिक मदद का ऐलान
चेन्नई। तमिलनाडु के तूतीकोरिन में एक स्टरलेट कॉपर कारखाने को बंद करने को लेकर विरोध प्रदर्शन के हिंसक हो जाने के बाद इसमें नौ लोगों की जान चली गई है जबकि सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता और परिवार के एक शख्स को सरकारी नौकरी का ऐलान किया है। घायलों को तीन-तीन लाख रुपए दिए जाएंगे। सरकार ने मामले की जांच के लिए इंक्वायरी कमीशन के गठन की भी घोषणा की है।

तमिलनाडु के तूतीकोरिन में 18 गांव के हजारों लोग 100 दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन एक स्टरलेट कॉपर कारखाने को बंद किये जाने की मांग को लेकर किया जा रहा है, जिससे आसपास के गांवों के लोगों को कैंसर की बीमारी हो रही है। मंगलवार को प्रदर्शन के 100वें दिन उस वक्त हालात बेकाबू हो गये जब इन लोगों ने कलेक्टर कार्यालय की घेराबंदी कर कॉपर यूनिट को बंद किये जाने की मांग की। इस दौरान पुलिस के साथ झड़प हुई। इसमें नौ लोगों की जान चली गई है।

पुलिस की लाठीचार्ज और गोलीबारी में 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. घायलों में कई पत्रकार भी शामिल हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस फैक्ट्री के प्रदूषण के कारण सेहत से जुड़ी गंभीर समस्याएं पैदा हो रही हैं। लोग पहले से ही इस फैक्ट्री का विरोध कर रहे थे और हाल ही में कंपनी ने शहर में अपनी और यूनिट लगाने की घोषणा कर दी। विरोध प्रदर्शन के हिंसक होने के बाद गुस्साए लोगों ने यहां 50 से ज्यादा वाहनों को आगे के हवाले कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications