तमिलनाडु: कॉपर फैक्ट्री बंद करने की मांग को लेकर प्रदर्शन, पुलिस के साथ झड़प में 8 की मौत

तूतीकोरिन: तमिलनाडु के तूतीकोरिन में 18 गांव के हजारों लोग 100 दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। ये प्रदर्शन एक स्टरलेट कॉपर कारखाने को बंद किये जाने की मांग को लेकर किया जा रहा है, जिससे आसपास के गांवों के लोगों को कैंसर की बीमारी हो रही है। आज इस प्रदर्शन का 100वां दिन है। लेकिन प्रदर्शन के दौरान उस वक्त हालात बेकाबू हो गये जब इन लोगों ने कलेक्टर कार्यालय की घेराबंदी कर कॉपर यूनिट को बंद किये जाने की मांग की। इस दौरान पुलिस के साथ झड़प हुई और अबतक इस हिंसा में 8 लोगों की जान चली गई है।

tamilnadu protest in Tuticcorin demanding closure of Sterlte Copper factory, one dead in police firing

तूतीकोरिन में बड़ी संख्या में हजारों की भीड़ इकठ्ठा हो गई और इस लोगों ने एक रैली भी की। इस दौरान पुलिस उन्हें रोकने की कोशिश करती रही लेकिन सभी प्रदर्शनकारी कलेक्टर ऑफिस के प्रांगण में पहुंच गए। यहां पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई और पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

tamilnadu protest in Tuticcorin demanding closure of Sterlte Copper factory, one dead in police firing

लाठीचार्ज के बाद भी हालात काबू में नहीं आये तब पुलिस ने फायरिंग कर दी। पुलिस की इस फायरिंग में एक की मौत हो गई है और कई घायल हुए हैं। कलेक्ट्रेट परिसर में पुलिस द्वारा मीडियकर्मियों पर हमले की खबरें आ रही हैं।

कलक्ट्रेट परिसर में पुलिस फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जिसके बाद लाठीचार्ज और फायरिंग से गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने कलेक्टर ऑफिस को आग के हवाले कर दिया। पूरे इलाके में हिंसा फैल चुकी है और पुलिस इस हिंसा को रोकने में नाकाम साबित हो रही है। भीड़ बेकाबू हो चली है और इलाके में कई जगह आगजनी की वारदात भी हुई है। पुलिस के कई वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया गया है और इलाके में भारी तनाव है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+