गुपचुप तीसरी शादी रचाने जा रहा था, पहली दोनों पत्नियों ने दफ्तर के गेट पर गिराकर बरसाए लात-घूंसे

तीसरी शादी रचाने जा रहा था, पहली दोनों पत्नियों ने बरसाए लात-घूंसे

नई दिल्ली। तमिलनाडु के सुलूर में एक शख्स को उसकी दो पूर्व पत्नियों ने लात-घूसों से पीट दिया। पहले से दो शादियां कर चुका दिनेश नाम का ये शख्स तीसरी शादी करने जा रहा था। जब पहली दोनों पत्नियों को इसका पता चला तो ये अरासुर स्थित उसके दफ्तर के बाहर ही पहुंच गईं। जैसे ही दिनेश बाहर आया उस पर दोनों टूट पड़ीं। मारपीट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी चर्चा में है।

तीसरी शादी रचाने जा रहा था, पहली दोनों पत्नियों ने बरसाए लात-घूंसे

करीब 30 साल के एस दिनेश रासिपलायम, जो कि एक एक निजी कंपनी में नौकरी करता है, ने तीन साल पहलेतिरुपुर की प्रियदर्शिनी से शादी की थी। शादी के कुछ ही महीनों बाद प्रियदर्शिनी ने उस पर मारपीट और दहेज मांगने का आरोप लगाया। इस पर प्रियदर्शिनी उसे छोड़ मायके आ गई।

इस साल की शुरुआत में दिनेश ने अनुप्रिया नाम की महिला से शादी कर ली। अनुप्रिया से भी शादी के बाद दिनेश की ज्यादा दिन नहीं चली और कुछ ही महीने में दोनों अलग-अलग रहने लगे। अनुप्रिया ने भी उस पर प्रताडित करने का आरोल लगाया।

इन दोनों महिलाओं के मुताबिक, बीते कुछ हफ्तों से दिनेश मैट्रिमोनियल साइट के जरिए लड़की तलाश कर रहा था। जब उन्हें पता चला कि दिनेश एक बार फिर शादी की तैयारी कर रहा है। तो दोनों उसके ऑफिस के बाहर पहुंच गईं दिनेश जैसे ही गेट से बाहर आया, दोनों महिलाओं ने उसे पीटना शुरू कर दिया। प्रियदर्शिनी और अनुप्रिया ने दिनेश के खिलाफ सुलुर पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि वो मामले की जांच कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+