अरविंद केजरीवाल ने की कमल हासन से मुलाकात, क्या AAP में होंगे शामिल?

चेन्नई। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक दिन के दौरे पर चेन्नई पहुंचे हैं, जहां उन्होंने कमल हासन से मुलाकात की है। इससे पहले चेन्नई पहुंचने पर कमल हासन की बेटी अक्षरा हासन उन्हें लेने के लिए पहुंची। अक्षरा हासन का अरविंद केजरीवाल को लेने के लिए पहुंचना और कमल हासन से दिल्ली के सीएम की मुलाकात कई सवाल खड़े कर रहा है। कयास इस बात के लग रहे हैं कि क्या कमल हासन आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ने की योजना बना रहे हैं या फिर उनकी रणनीति कुछ और ही है।

अरविंद केजरीवाल ने की कमल हासन से मुलाकात, क्या AAP में होंगे शामिल?

केजरीवाल से कमल हासन की मुलाकात के क्या हैं मायने?

साउथ की फिल्मों के बड़े सुपरस्टार कमल हासन को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है। उनके हाल के दिनों में आए बयानों से तय है कि वो जल्द ही राजनीति में आ सकते हैं। हालांकि सभी के मन में सवाल यही है कि कमल हासन किसी पार्टी में शामिल होंगे या फिर नई पार्टी बनाएंगे, अभी इसको लेकर कुछ तय नहीं है। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चेन्नई पहुंचे हैं और कमल हासन से उनकी मुलाकात हुई है। मुलाकात से पहले आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल को लेने के लिए कमल हासन की बेटी अक्षरा हासन पहुंची।

चेन्नई में केजरीवाल को लेने के लिए अक्षरा हासन पहुंची

केजरीवाल को लेने पहुंची कमल हासन की बेटी अक्षरा, क्या है वजह

कमल हासन और अरविंद केजरीवाल की चेन्नई में हुई यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। ऐसा माना जा रहा है कि आम आदमी पार्टी कमल हासन के जरिए तामिलनाडु में अपनी राजनीतिक पैठ बनाने की कोशिश कर सकती है। इस बात की चर्चा तेज है कि कमल हासन को आम आदमी पार्टी से जुड़ने का ऑफर दिया जा सकता है। कमल हासन ने यह स्पष्ट संकेत दिए है कि वो भाजपा से राजनीतिक दूरी बनाकर रखेंगे। अभी हाल ही में केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन से कमल हासन की मुलाकात के बात यह और भी स्पष्ट हो गया। ऐसे में कमल हासन के किसी थर्ड फ्रंट के गुट से जुड़ने की ज्यादा संभावना बन रही है। अब देखना होगा कि गुरुवार को हुई केजरीवाल और कमल हासन के बीच यह मुलाकात तमिलानडु की राजनीति में क्या मोड़ लाती है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+