तमिलनाडु चुनाव: कोयंबटूर दक्षिण सीट से चुनाव लड़ेंगे एमएनएम प्रमुख कमल हासन

तमिलनाडु चुनाव: कोयंबटूर दक्षिण सीट से लड़ेंगे चुनाव लड़ेंगे एमएनएम प्रमुख कमल हासन

चेन्नई। पहली बार तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में उतर रही मक्कल नीधि माइम (एमएनएम) के प्रमुख और अभिनेता कमल हसन कोयंबटूर दक्षिण सीट से चुनाव लड़ेंगे। शुक्रवार को एमएनएम की ओर से इसकी जानकारी दी गई है। इससे पहले गुरुवार को एमएनएम ने 70 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। कमल हासन की पार्टी राज्य में 154 सीटों पर लड़ रही है।

Recommended Video

    Tamil Nadu Elections 2021: Coimbatore South से चुनाव लड़ेंगे Kamal Haasan | वनइंडिया हिंदी

    tamildanu assembly elections 2021 Makkal Needhi Maiam Kamal Haasan to contest from Coimbatore South

    कमल हासन ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को 70 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। जिसमें पूर्व आईएएस संतोष बाबू को विल्लीवक्कम सीट से टिकट दिया गया है। संतोष बाबू पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के सहयोगी रहे हैं।

    कमल हासन की पार्टी एमएनएम इस चुनाव को अभिनेता आर सरथ कुमार की अगुवाई वाले आल इंडिया समतुवा मखल काची (एआईएसएमके) परिवेन्धर की पार्टी इंडिया जननायक काची (आईजेके) और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। हासन की मक्क्ल नीधि मय्यम गठबंधन में सबसे बड़ी पार्टी है और उसे गठबंधन में 154 सीटें मिली हैं। कमल हासन ने 2018 में पार्टी बनाई थी, जिसके बाद उनका ये पहला विधानसभा चुनाव है। 2019 में एमएनएम ने लोकसभा चुनाव लड़ा था। जिसमें पार्टी को 3.77 प्रतिशत वोट मिले थे।

    तमिलनाडु में कई गठबंधन चुनाव मैदान में

    तमिलनाडु में विधानसभा की 234 सीटों के लिए 6 अप्रैल को एक चरण में चुनाव होने हैं। तमिलनाडु में इस समयऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) की सरकार है। एआईएडीएमके के पास 136 विधायक हैं। द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) मुख्य विपक्षी दल है, जिसके पास 89 सीटें हैं। राज्य में कांग्रेस के पास सात और इंडियन मुस्लिम लीग के पांच विधायक हैं।

    इस चुनाव में द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) और कांग्रेस साथ में ये चुनाव लड़ रहे हैं तो एआईएडीएमके ने पीएमके और भाजपा से हाथ मिलाया है। चुनाव में मुख्य मुकाबला भी इन्हीं दो गठबंधनों के बीच माना जा रहा है। इसके अलावा कमल हासन की पार्टी एमएनएम ने एआईएसएमके,आईजेके और एसडीपीआई के साछ गठबंधन किया है। वहीं असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली पार्टी एआईएमआईएम और शशिकला के भतीजे टीटीवी दिनाकरण की एमएमके में गठबंधन है।

    तमिलनाडु चुनाव: एआईएडीएमके ने जारी की 171 उम्मीदवारों की लिस्ट, गठबंधन में बीजेपी को मिली 20 सीटें

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+