Swiggy डिलीवरी ब्वॉय के आपत्तिजनक कमेंट पर भड़कीं गायिका, ट्वीट कर दिया करारा जवाब

चेन्नई। प्रसिद्ध तमिल गायिका चिनमयी श्रीपदा एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ लोगों को करारा जवाब देते हुए कई ट्वीट किए हैं। अपने ट्वीट में उन्होंने स्विगी डिलीवरी ब्वॉय के आपत्तिजनक कमेंट का जिक्र भी किया है। जिसमें उसने महिला को लेकर ट्वीट किया था और कहा था कि वो सामने से गलत कपड़े पहनकर आती हैं।

tamil, chinmayi sripaada, swiggy, tamil singer, singer, metoo, swiggy boy, swiggy delivery boy, chennai, चेन्नई, तमिलनाडु, स्विगी डिलीवरी ब्वॉय, स्विगी, चिनमयी श्रीपदा, मीटू

डिलीवरी ब्वॉय के आपत्तिजनक कमेंट पर उस महिला ने कहा था कि उन्हें डिलीवरी ब्वॉय ने कहा था कि घर पर भी शॉल पहनें। जिसपर उस महिला ने ट्वीट करते हुए स्विगी से कहा था, 'स्विगी क्या आप अपने कर्मचारियों को सिर्फ काम से काम रखने को कह सकते हैं। आपके एक डिलीवरी ब्वॉय ने मुझे मेरे ही घर पर आकर कहा कि मुझे शॉल का इस्तेमाल करना चाहिए, इसका क्या मतलब है और अब क्या तमीज भी हम ही उन्हें सिखाएंगे।'

महिला ने कई ट्वीट किए

महिला ने कई ट्वीट किए

महिला ने कई ट्वीट किए और अपनी बात रखी। एक अन्य ट्वीट नें उसने कहा कि 'ये मुझे बताने वाले कौन होते हैं कि मुझे क्या पहनना चाहिए और क्या नहीं।' हैरानी की बात तो ये रही कि लोगों ने उलटा चिनमयी को ही ट्रोल करना शुरू कर दिया। चिनमयी ने उस महिला का समर्थन करते हुए इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट किया। इसमें उन्होंने लिखा, 'जो आदमी महिलाओं की छाती को घूरते हैं, ऐसा लगता है उन्हें बचपन में स्तनपान ठीक से नहीं कराया गया है।'

पहले भी सुर्खियों में आई हैं चिनमयी

बता दें इससे पहले चिनमयी उस वक्त सुर्खियों में आई थीं, जब उन्होंने एक शख्स को करारा जवाब दिया था। उस शख्स ने उनसे न्यूड तस्वीरें मांगी थीं, जिसपर गायिका ने चुप रहने की बजाय न्यूड लिपस्टिक के कुछ शेड्स भेजते हुए कैप्शन में लिखा था, 'मेरे कुछ पसंदीदा न्यूड।'

मीटू अभियान का भी समर्थन किया

मीटू अभियान का भी समर्थन किया

चिनमयी मीटू अभियान का भी पूरा समर्थन करती हैं। इसका अंदाजा उनके ट्विटर अकाउंट को देखकर लगाया जा सकता है, उन्होंने इससे पहले एक तमिल गीतकार पर यौन शोषण का आरोप भी लगाया था। इसपर चिनमयी ने खुलकर कहा था कि उन्हें मामले में चुप रहने के लिए धमकियां मिली थीं, साथ ही समझौता करने के लिए भी कई बार कहा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+