Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

क्या तमिलनाडु में भी टूट जाएगा NDA ? 'गठबंधन धर्म' को लेकर AIADMK-BJP में मतभेद

तमिलनाडु में भी भाजपा की अगुवाई वाले एनडीए गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। एआईएडीएम के साथ पार्टी के गहरे मतभेद उभर आए है। दोनों दलों के नेताओं के टूटकर एक-दूसरे में शामिल होने से मामला बिगड़ा है।

tamil-nadu-will-nda-break-in-tamil-nadu-as-well-aiadmk-bjp-differences-over-coalition-dharma

बीजेपी का तमिलनाडु में भी बिहार और पंजाब वाला हाल हो सकता है। वहां एनडीए की सहयोगी दल एआईएडीएमके के साथ उसके ताल्लुकात बिगड़ चुके हैं। गौरतलब है कि बिहार में नीतीश कुमार की जेडीयू और पंजाब में शिरोमणि अकाली दल अलग-अलग कारणों से भाजपा से अलग चुके हैं। महाराष्ट्र में भी उद्धव ठाकरे शिवसेना को लेकर अलग हो गए थे। लेकिन, बीजेपी ने किसी तरह से 'असली' शिवसेना के साथ वापस से गठबंधन बना लिया है। तमिलनाडु में भाजपा का मुख्य विपक्षी दल एआईएडीएमके के साथ गठबंधन है। लेकिन, हाल के दिनों में दोनों दलो के बीच दुरियां काफी बढ़ गई हैं।

बीजेपी-एआईएडीएमके में मतभेद

बीजेपी-एआईएडीएमके में मतभेद

तमिलनाडु में भाजपा गठबंधन में दरार बहुत चौड़ी हो चुकी है। तूतीकोरिन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एआईएडीएमके चीफ ईके पलानीस्वामी की तस्वीरें जलाई हैं। उनपर बीजेपी की ओर से आरोप लगाया है कि वह 'गठबंधन धर्म' का उल्लंघन कर रहे हैं। पिछले हफ्ते भाजपा के पांच नेता एआईएडीएमके में शामिल हो गए थे। इनमें पार्टी के प्रदेश आईटी विंग के प्रमुख सीआरटी निर्मल कुमार भी शामिल हैं। बुधवार को बीजेपी के 13 और कार्यकर्ताओं ने भी उनके समर्थन में पार्टी छोड़ दी थी। निर्मल कुमार ने प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष के अन्नामलाई पर आरोप लगाया है कि उनकी एक डीएमके के मंत्री के साथ साठगांठ है। वह रविवार को भारतीय जनता पार्टी छोड़कर एआईएडीएमके में शामिल हो गए थे।

दोनों दलों की ओर से लग रहे हैं आरोप-प्रत्यारोप

दोनों दलों की ओर से लग रहे हैं आरोप-प्रत्यारोप

2019 के लोकसभा चुनाव के बाद से एआईएडीएमके बीजेपी के साथ गठबंधन में राज्य में तीन चुनाव हार चुकी है। पिछला चुनाव जो विपक्षी गठबंधन वहां हारा है, वहां दोनों दलों ने मिलकर प्रचार भी नहीं किया था। सूत्रों का दावा है कि एआईएडीएम अब भाजपा को बोझ मानने लगी है। पिछले साल नवंबर में पलानीस्वामी ने कहा था कि उन्हें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलने की जरूरत नहीं है। शाह निजी दौरे पर तमिलनाडु पहुंचे थे। दूसरी तरफ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई ने कहा था कि भाजपा से लोगों को एआईएडीएमके में मिलाने से लगता है कि पार्टी 'आ' चुकी है। उन्होंने कहा था, 'इससे दिखता है कि तमिलनाडु में हम बढ़ रहे हैं। बीजेपी आ चुकी है।'

अन्नामलाई की वजह से बढ़ी है तल्खी

अन्नामलाई की वजह से बढ़ी है तल्खी

अन्नामलाई ने अपनी तुलना राज्य के दोनों बड़े राजनितिक दिग्गजों से करते हुए कहा, 'जे जयललिता और एम करुणानिधि की तरह मैं भी एक नेता की तरह कार्रवाई करूंगा। मैं मैनेजर नहीं हूं, बल्कि एक नेता हूं।' एआईएडीएमके इस बात से इनकार करती है कि वह बीजेपी के लोगों को हड़प रही है, जिसका राज्य में बहुत ही सीमित प्रभाव है। पार्टी के प्रवक्ता कोवई सत्यन ने अन्नामलाई के लिए कहा था, '(वह) एक कॉर्पोरेट पार्टी के मैनेजर हैं, जिन्हें उसकी लीडरशिप ने नामित किया है।'

Recommended Video

    Tamil Nadu में BJP को झटका, IT विंग के 13 पदाधिकारी AIADMK में शामिल | वनइंडिया हिंदी
    एआईए़डीएमके के बड़े नेता हुए थे बीजेपी में शामिल

    एआईए़डीएमके के बड़े नेता हुए थे बीजेपी में शामिल

    'मुसलमानों का यही मूल्य है' नागालैंड में बीजेपी गठबंधन को समर्थन देने को लेकर ओवैसी ने पवार पर साधा निशानाभाजपा प्रमुख ने जयललिता के बारे में जो कुछ कहा है उसे उनकी 'मानहानि' बताते हुए एआईएडीएमके प्रवक्ता ने कहा, 'जब हमारे कैडर बीजेपी में जाते हैं तो वह छाती ठोकती है और, जब उनके पार्टी कैडर हमारे साथ आते हैं तो वे चिल्लाने लगते हैं। ' एआईएडीएम के बड़े नेता और पूर्व मंत्री नैनार नागेंद्ररन पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे और अभी विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं।

    बीजेपी खुद को प्रमुख विपक्ष के रूप में प्रोजेक्ट कर रही है-रिपोर्ट

    बीजेपी खुद को प्रमुख विपक्ष के रूप में प्रोजेक्ट कर रही है-रिपोर्ट

    तमिलनाडु विधानसभा में बीजेपी के सिर्फ 4 एमएलए हैं। जब एआईएडीएम में ई पलानीस्वामी और ओ पन्नीरसेल्वम के बीच विवाद गहरा गया था, तो बीजेपी ने खुद को प्रदेश में मुख्य विपक्षी दल के रूप में प्रोजेक्ट करना शुरू कर दिया था। इसी के बाद से दोनों सहयोगी दलों में मतभेद शुरू हो गए। आने वाले दिनों में विपक्ष की दोनों सहयोगी दलों में पड़ा ये दरार क्या रूप लेता है, यह देखने वाली बात होगी। अगर तमिलनाडु में दोनों दल अलग हुए तो बिहार, महाराष्ट्र, पंजाब के बाद तमिलनाडु चौथा राज्य होगा।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+