Tamil Nadu Weather: तमिलनाडु में भारी बारिश की आशंका, 8 जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद, Orange Alert जारी
Tamil Nadu Weather Updates : तमिलनाडु इस वक्त उत्तर-पूर्वी मानसून की चपेट में है। यहां पर कल से कई जिलों में भारी बारिश हो रही है, जिसके चलते कई जिलों में जल जमाव हो गया है। तमिलनाडु प्रशासन ने भारी बारिश के मद्देनजर आठ जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए हैं। इन जिलों के नाम हैं तिरुवरुर, नागपट्टिनम, मयिलादुथुराई, चेन्नई,चेंगलपट्टू कांचीपुरम,तिरुवल्लूर और तंजावुर। मौसम विभाग ने यहां पर Orange Alert जारी किया हुआ है, यहां पर भारी बारिश के साथ-साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। चेन्नई मौसम विभाग का कहना है कि तमिलनाडु में उत्तर-पूर्वी मानसून की बारिश 4 नवंबर तक जारी रहेगी।
Recommended Video

तमिलनाडु की बारिश का असर आस-पास के राज्यों में भी पड़ेगा इसलिए कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में भी हल्की से भारी बारिश का अलर्ट जारी है। बारिश होने के कारण निश्चित तौर पर तापमान में गिरावट आएगी, जिससे ठंड बढ़ेगी। पूर्वोत्तर में भी बारिश होने के आसार हैं।

तो वहीं मौसम विभाग ने कहा है कि 6-7 नवंबर के बीच देश में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। पहला पश्चिमी विक्षोभ कल से कश्मीर में सक्रिय होगा जिससे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश के आसार बने हुए तो वहीं दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 3 नवंबर के बाद एक्टिव होगा जिससे कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी होगी, जिसका असर मैदानी इलाकों पर पड़ेगा और ठंड बढ़ेगी।

फिलहाल दिल्ली में आज मौसम साफ और शुष्क रहेगा, यहां अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 32 और 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पंजाब, हरियाणा, यूपी, एमपी और बिहार में मौसम शुष्क ही रहने वाला है। उत्तराखंड और हिमाचल में हल्की बर्फबारी के आसार हैं।

मौसम की जानकारी देने वाली निजी कंपनी स्काईमेट ने कहा है कि आज उत्तर भारत में मौसम शुष्क और अगले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु,असम , अरुणाचल प्रदेश, कर्नाटक, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, रायलसीमा और केरल के कई इलाकों बारिश की संभावना है इसलिए लोगों को अलर्ट रहने की जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications