Tamil Nadu Weather: 'मिचौंग' से हुई तबाही देखकर रो पड़ेंगे आप, लोग हुए बेघर, कई जगहों पर बत्ती गुल
Cyclone Michaung Effect in Hindi: साइक्लोन 'मिचौंग' ने तमिलनाडु में भारी तबाही मचाई है। हालांकि ये तूफान गुजर गया है लेकिन अपने पीछे ये तबाही की निशानियां छोड़ गया है, फिलहाल बारिश रूक गई है लेकिन पिछले तीन दिन हुई लगातार भारी बारिश ने जनजवीन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है।

अभी भी कई स्थान जलमग्न है और बिजली आपूर्ति प्रभावित है लेकिन सामान्य स्थिति को बहाल करने के लिए राज्य सरकार की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। हालात के मद्देनजर चेन्नई में आज भी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी का ऐलान किया गया है।
2015 में हुई थी ऐसी भयंकर बरसात...
आपको बता दें कि 'मिचौंग' की वजह से जितनी बारिश तमिलनाडु में पिछले तीन दिन में हुई है, उतनी बरसात तो साल 2015 के बाद से कभी भी राज्य में नहीं हुई थी।
वेलच्चेरी और तांबरम में भी भयंकर तबाही
'मिचौंग' के कारण केवल चेन्नई प्रभावित नहीं हुआ बल्कि वेलच्चेरी और तांबरम में भी भयंकर तबाही हुई है, यहां लोगों के घरों में पानी घुस गया है। फिलहाल लोगों को सुरक्षित स्थानों में पहुंचाया गया है। केवल तटीय इलाके नहीं बल्कि रिहायशी इलाकों में भी जलभराव होने से लोगों तक दैनिक जरूरत की चीजें जैसे दूध, फल-सब्जी नहीं पहुंच पा रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई वायरल वीडियो इस वक्त खराब मंजर की गवाही दे रहे हैं।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चेन्नई के लिए रवाना
राज्य के मुख्य सचिव शिव दास मीणा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 'जलभराव वाले इलाकों में भोजन के पैकेट और दूध की सप्लाई की जा रही है, जहां सुविधाएं नहीं पहुंच रही हैं, वहां जल्द ही पहुंच जाएगीं।' आपको बता दें कि तमिलानाडु में बाढ़ प्रभावित एरिया का दौरा करने के लिए आज सुबह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी चेन्नई के लिए रवाना हुए हैं।
आज मौसम रहेगा साफ लेकिन ...
मौसम विभाग ने कहा कि साइक्लोन 'मिचौंग' का असर खत्म हो गया है और इस कारण आज यहां पर बारिश नहीं होगी लेकिन पूर्वोत्तर मानसून की सक्रियता के कारण शाम तक तमिलनाडु के तटीय इलाकों में आज हल्की बारिश हो सकती है। कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में भी मौसम साफ रहेगा तो वहीं ओडिशा और तेलंगाना में शाम तक हल्की बरसात होने के आसार हैं। शुक्रवार से एक बार फिर से चेन्नई समेत आस-पास के जिलों में हल्की बरसात देखने को मिलेगी और इसलिए लिए मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है।
#WATCH | Tamil Nadu | Some residential areas in Madipakkam area of Guberan Nagar in Chennai remain waterlogged. pic.twitter.com/E0Let0KLJL
— ANI (@ANI) December 7, 2023
#WATCH | Tamil Nadu | Water recedes from some areas in Chennai that are reeling under a flood-like situation.
— ANI (@ANI) December 7, 2023
Drone visuals from Madipakkam area. pic.twitter.com/GbBM2HFUPv
#WATCH | Delhi | Defence Minister Rajnath Singh leaves for Chennai to assess the flood situation caused due to Michaung Cyclone in Tamil Nadu.
— ANI (@ANI) December 7, 2023
He will conduct an aerial survey of the affected areas and also review the situation with the State Government. pic.twitter.com/Wkg5SWgB17












Click it and Unblock the Notifications