Tamil Nadu News: तिरुपुर जिले में पेट्रोलियम टैंकर और एक कार के बीच टक्कर, 3 महिलाओं समेत 5 की मौत
Tamil Nadu News: तिरुपुर जिले के धारापुरम के मनकादावु में बडा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह एक पेट्रोलियम टैंकर और एक कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। घटना में तीन महिलाओं समेत 5 लोगों की मौत हो गई।
वहीं, मामले में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने संवेदना व्यक्त की। इसके साथ ही सीएम ने दुर्घटना में मृतक परिवार को 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

पुलिस ने बताया कि मृतक उस कार में सवार थे, जो मनकादावु में पेट्रोलियम टैंकर से आमने-सामने टकरा गई थी। टैंकर कोयंबटूर से धारापुरम की ओर आ रहा था, जबकि कार पलानी से धारापुरम की ओर जा रही थी, तभी यह दुर्घटना हुई। टक्कर से टैंकर और कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान करने के प्रयास जारी हैं। धारापुरम पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications