देखें वीडियो: 4 साल के बच्चे को अंकल ने पिलाई शराब, और बोला चियर्स
तमिलनाडु। तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर आप सोच में पड़ जाएंगे कि समाज में मासूम कितने सेफ हैं। यहां एक चार साल के बच्चे को उसके अंकल ने जबरदस्ती शराब पिलाई और उसका वीडियो बना लिया। अब यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है।

वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि 4 साल के बच्चे को कुछ लोग घेरकर बैठे हैं और उसे जबरदस्ती शराब पिला रहे हैं। वीडियो सार्वजनिक होने के बाद पुलिस ने कड़े कदम उठाए हैं और 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनपर अटेम्प्ट टू मर्डर का चार्ज भी लगाया है।
वीडियो में साफ दिखाया गया है कि कैसे वो लोग शराब की बोतल से शराब एक कप में उड़ेल रहे हैं और बच्चे को पिला रहे हैं। बच्चे के शराब पीने पर सब मिलकर हंसी ठिठोली कर रहे हैं और बार बार चियर्स भी कर रहे हैं। जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस सकते में आ गई। शर्मनाक बात ये है कि इस वीडियो में उस बच्चे का अंकल भी शामिल है। वीडियो पिछले महीने बनाया गया था। पुलिस ने बताया कि बच्चा फिलहाल ठीक है और आरोपी से पूछताछ जारी है।












Click it and Unblock the Notifications