Erode East Bypolls Results: तमिलनाडु की इरोड ईस्ट उपचुनाव पर काउंटिंग जारी, कांग्रेस आगे
तमिलनाडु की इरोड ईस्ट विधानसभा सीट पर उपचुनाव के आज नतीजे घोषित होंगे। यहां पर 27 फरवरी को मतदान हुआ था, जिसके बाद आज वोटों की गिनती चल रही है।

Erode East Bypolls Results: तमिलनाडु की इरोड ईस्ट विधानसभा सीट पर उपचुनाव के नतीजे सामने आएंगे। यहां पर 27 फरवरी को मतदान हुआ था, जिसके बाद आज वोटों की गिनती हो रही है। शाम 5 बजे से पहले वोटों की गिनती की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। कांग्रेस उम्मीदवार ईवीकेएस काफी आगे चल रहे हैं। वह 12000 वोट से आगे चल रहे हैं। दूसरे राउंड की गिनती खत्म होने के बाद ईवीकेएस बड़ी बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं। कांग्रेस समर्थकों में इस बढ़त से काफी खुशी की लहर है। कई जगह पर कार्यकर्ता पटाखे चला रहे हैं।
इरोड ईस्ट विधानसभा सीट पर कुल 2.27 लाख वोटर्स हैं, जिसमे से 1.70 लाख यानि 74.79 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उपचुनाव के बाद ईवीएम और वीवीपैट मशीन को मतगणना के लिए आईआरटीटी इंजीनियरिंग कॉलेज लाया गया। यहां पर इसकी सुरक्षा के लिए 5 टियर गनमैन की सुरक्षा में स्ट्रॉन्ग रूम में रखा गया है।
कांग्रेस विधायक थिरुमयम एवेरा के निधन के बाद यहां पर उपचुनाव हो हुआ। यहां पर कांग्रेस के उम्मीदवार ईवीकेएस एलंगोवन और एआईएडीएमके के उम्मीदवार थेन्नारासू के बीच सीधा मुकाबला है। कांग्रेस के उम्मीदवार को डीएमके ने अपना समर्थन दिया है। एमके स्टालिन और पलानीसामी ने चुनाव में जमकर प्रचार किया था। इस चुनाव में कुल 77 उम्मीदवार मैदान में हैं।
इस उपचुनाव को प्रदेश के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की साख का चुनाव माना जा रहा है। प्रदेश में सरकार गठन के 22 महीने बाद यह उपचुनाव हो रहा है, लिहाजा सरकार के कामकाज का टेस्ट भी इस उपचुनाव को माना जा रहा है। साथ ही अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले एमके स्टालिन की लोकप्रियता का भी टेस्ट यह उपचुनाव हो सकता है। वोटों की गिनती से जुड़ी जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहिए।












Click it and Unblock the Notifications