Tamil Nadu Rains: तमिलनाडु में भारी बारिश के चलते हुआ जलभराव, कई जिलों में स्कूलों की गई छुट्टी
Tamil Nadu Rains: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने तमिलनाडु के लिए अलर्ट जारी किया है। जिसमें 14 दिसंबर तक तमिलनाडु के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद पुडुचेरी और कराईकल समेत अन्य कई जिलां में 13 दिसंबर को सभी स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए हैं।
बता दें तमिलनाडु के कई हिस्से पहले से ही खराब मौसम से जूझ रहे हैं, जिसमें लगातार बारिश के कारण बड़े स्तर पर जलभराव हो गया है। खास तौर पर त्रिची बुरी तरह प्रभावित हुआ है, शहर के पानी में डूबे होने और घरों में पानी घुसने की तस्वीरें सामने आई हैं। जबकि थूथुकुडी और अन्य जिलों में मध्यम से भारी बारिश होने की सूचना है।

आईएमडी की हालिया रिपोर्ट तमिलनाडु के अनुसार पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश जारी रहने का संकेत दे रही है। वहीं तमिलनाडु के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है, साथ ही अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की भी संभावना है। जिन क्षेत्रों में अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है जिनमें तेनकासी, तिरुनेलवेली और थूथुकुडी जिले शामिल हैं, जहां स्थिति और खराब हो सकती है।
मौसम कार्यालय ने तिरुवल्लूर, चेन्नई और कांचीपुरम सहित तमिलनाडु के विभिन्न जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है।












Click it and Unblock the Notifications