Tamil Nadu Rain updates: तमिलनाडु में मूसलाधार बारिश की आशंका, 3 दिनों के लिए अलर्ट जारी, स्कूल-कॉलेज बंद
Tamil Nadu Rain updates (तमिननाडु का मौसम): तमिलनाडु में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और मानसूनी बारिश ने लोगों के जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में आज भी यहां के कई जिलों में भारी बारिश की आशंका को व्यक्त किया है, जिसकी वजह से कई जिलों में अलर्ट जारी है। यही नहीं आईएमडी की चेतावनी के बाद विरुधुनगर समेत कई जिलों के स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा की गयी है।

आपको बता दें कि पूरे नवंबर तमिलनाडु बारिश की मार झेलता आया है। 24 नवंबर तक यहां पर भीषण बारिश हुई है। लगातार बारिश के कारण राज्य के तापमान में गिरावट हुई और बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए थे। बीते तीन-चार दिनों से स्थिति सुधरी हुई थी लेकिन एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण एक बार फिर से यहां पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक के लिए राज्य में अलर्ट जारी किया है।

आईएमडी के मुताबिक राज्य के कई जिलों में शुक्रवार और शनिवार को मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं। उसने चेन्नई, कल्लाकुरिची,कांचीपुरम ,कुड्डलोर ,कृष्णगिरि ,धर्मपुरी, पुडुचेरी और नागपट्टिनम में भारी बारिश की चेतावनी दी है तो वहीं इस बारिश का असर आस-पास के राज्यों में भी पड़ेगा। इसलिए केरल, कर्नाटक और आंध्रा में भी बारिश होने के आसार हैं और यहां एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल सकता है।

जहां दक्षिण भारत का ये हाल है वहीं दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज भी हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। आईएमडी ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश हो सकती है और बर्फ भी गिर सकती है। आपको बता दें कि कश्मीर के कई हिस्सों में तापमान माइनस में चल रहा है। तो वहीं दूसरी ओर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में मौसम शुष्क रहेगा और सर्दी बढ़ेगी।












Click it and Unblock the Notifications