प्रसव पीड़ा से कराह रही थी बेघर महिला, आधी रात को पुलिसकर्मी इलावरसी ने की मदद, भावुक कर देगी ये तस्वीर

चेन्नई, 18 सितंबर: तमिलनाडु की एक महिला पुलिसकर्मी की तारीफ पूरा सोशल मीडिया करता हुआ नजर आ रहा है। वेल्लोर में महिला पुलिसकर्मी ने वर्दी में एक महिला की बच्चे को जन्म देने में मदद की है। डिलीवरी के बाद नवजात बच्चे को पकड़े पुलिसकर्मी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसको पूरा इंटरनेट सलाम कर रहा है।

हेड कांस्टेबल इलावरसी ने की मदद

हेड कांस्टेबल इलावरसी ने की मदद

तमिलनाडु के वेल्लोर में एक पुलिस स्टेशन की हेड कांस्टेबल इलावरसी ने देर रात एक बेसहारा महिला को अपने बच्चे को जन्म देने में मदद की। महिला पुलिसकर्मी 18 सितंबर को एक बेसहारा महिला के लिए देवदूत बनकर आईं और मदद के लिए हाथ बढ़ाया। वेल्लोर के अन्ना सलाई में दक्षिण पुलिस स्टेशन में तैनात हेड कांस्टेबल इलावरसी रात की ड्यूटी के लिए जा रही थी। तभी करीब 2.30 बजे उन्होंने एक महिला को दर्द से कराहते सुना। इलावरसी मौके पर पहुंचीं और देखा कि एक गर्भवती महिला प्रसव पीड़ा में कराह रही है।

 मां और बच्ची दोनों की जान बचाई

मां और बच्ची दोनों की जान बचाई

यह देखकर इलावरसी ने तुरंत थाने और एंबुलेंस को इसकी सूचना दी। हालांकि उन्होंने बिना किसी देरी के बच्चे को जन्म देने में महिला की सहायता की। एंबुलेंस मौके पर पहुंची तो बेटी और मां को प्रसव के बाद के इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पेंटलैंड ले जाया गया। महिला का नाम शबाना बताया जा रहा है। पुलिसकर्मी इलावरसी के सही समय पर मां और बच्ची दोनों की जान बचाई।

30 की महिला को पति ने दिया था छोड़

30 की महिला को पति ने दिया था छोड़

जानकारी के मुताबिक 30 वर्षीय शबाना के रूप में पहचानी गई महिला को उसके पति शानू ने छोड़ दिया था। गर्भवती शबाना अपने 10 साल के बेटे के साथ एक बस स्टैंड पर रहती थी, भीख और अजनबियों द्वारा दिए गए भोजन पर गुजर बसर करती थी। पूछताछ में पता चला कि शबाना और उनका बेटा आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले से आने के बाद पिछले कुछ सालों से किले की सड़कों पर रह रहे थे।

इलावरसी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल

इलावरसी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल

इलावरसी की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें नवजात शिशु को तौलिया में लपेटा हुए है और उसके चेहरे पर ममता का भाव है। महिला पुलिस कर्मी ने बताया कि मैं घबरा गई थी, क्योंकि यह पहली बार था जब मैंने इस तरह की स्थिति का सामना किया था। सब कुछ इतनी जल्दी हुआ। अंत में मां और बच्चा सुरक्षित थे। मैं गई और उससे अस्पताल में मिली। मां और बच्चा ठीक हैं। मैंने उसे अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद मुझसे मिलने के लिए कहा है ताकि हम उसे घर खोजने में मदद कर सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+