PM Modi Oscars विनर फिल्म के असली सितारों से मिले, तमिलनाडु में Bomman और Bellie से मुलाकात की Photos वायरल
PM Modi Oscars जीतने वाली फिल्म के रियल स्टार्स से मुलाकात करने पहुंचे। तमिलनाडु दौरे के दौरान प्रधानमंत्री ने एलिफैंट व्हिस्परर्स के बोम्मन और बेल्ली से मुडुमलाई में मुलाकात की।

PM Modi Oscars विजेता फिल्म के सितारों से मिलने पहुंचे। कर्नाटक और तमिलनाडु दौरे के दौरान Bomman Bellie से मुलाकात करने पहुंचे प्रधानमंत्री की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
पीएम ऑस्कर विजेता फिल्म के सितारों के साथ!
बता दें कि 2023 के ऑस्कर अवॉर्ड में भारत की डॉक्यूमेंट्री The Elephant Whisperers को खिताब मिला। रविवार को तमिलनाडु के मुडुमलाई पहुंचे पीएम ने बोम्मन और बेल्ली से मुलाकात की।

अलग-अलग लुक में दिखे पीएम
गौरतलब है कि ऑस्कर जीतने वाली डॉक्यूमेंट्री में इन दोनों- बोम्मन और बेल्ली के काम की भरपूर सराहना हुई है। पीएम मोदी की मुलाकात के दौरान अलग-अलग लुक की तस्वीरें क्लिक की गई हैं।
Recommended Video
नेहरू जैकेट से लेकर आधुनिक लुक्स
पहली तस्वीर में, पीएम मोदी सफेद कुर्ता पायजामा और काली नेहरू जैकेट पहने दिखे, जबकि सफारी वाली तस्वीरों में उन्हें जंगल सफारी के लिए खाकी रंग की शर्ट, पैंट और टोपी पहने देखा जा सकता है।
पीएम गजराज के करीब पहुंचे
प्रधानमंत्री मोदी को हाथियों के साथ फुर्सत के पल एंजॉय करते देखा गया। उन्होंने बोम्मन और बेल्ली के साथ हाथियों को बेहद करीब से देखा। पीएम मोदी हाथियों को पुचकारते भी दिखे।
प्रधानमंत्री ने अवैध शिकार और अवैध वन्यजीव व्यापार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से कर्नाटक में इंटरनेशनल बिग कैट्स एलायंस (IBCA) की शुरुआत की। पीएम मोदी ने प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल पूरे होने पर एक स्मारक सिक्का भी जारी किया।
पीएम मोदी ने बांदीपुर टाइगर रिजर्व में 'प्रोजेक्ट टाइगर' के 50 साल पूरे होने के संरक्षण प्रयासों में शामिल फ्रंटलाइन फील्ड स्टाफ और स्वयं सहायता समूहों के साथ बातचीत की।
रविवार को ही तमिलनाडु के मुदुमलाई टाइगर रिजर्व पहुंचे पीएम मोदी ने थेप्पाकडू हाथी शिविर का भी दौरा किया। उन्होंने महावत और कावड़ियों के साथ बातचीत भी की। उन्होंने 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' में दिखाए गए बोमन और बेली के बारे में बात की।
नवोदित कलाकार कार्तिकी गोंसाल्विस ने अभिनय किया है। 41 मिनट की लघु डॉक्यूमेंट्री फिल्म में रघु, एक अनाथ शिशु हाथी, और उसके देखभाल करने वालों - बोमन और बेली नाम के एक महावत युगल - के बीच अस्थायी संबंध की कहानी बयां की गई है।
हाथी को शिकारियों से बचाने और पालने के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले बोम्मन और बेली की कहानी को प्रोड्यूस करने का श्रेय गुनीत मोंगा को जाता है। उनकी दूसरी ऑस्कर जीत है।












Click it and Unblock the Notifications