Tamil Nadu: नीलगिरि में जंगली हाथी का तांडव, सूंड से कार पर यूं किया हमला-VIDEO
देशभर में जंगली हाथियों के उत्पात ने आतंक मचा रखा है। तमिलनाडु के नीलगिरी जिले से गुरुवार को एक वीडियो सामने आया है। जिसमें कोठागिरी-मेट्टुपालयम राजमार्ग पर एक जंगली हाथी ने एक कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। हाथी इतने गुस्से में था कि कार के चारों ओर गोल-गोल चक्कर काटता रहा।
कार में बैठे लोग दहशत में आ गए। वहीं, घटना पर मौजूद किसी शख्स ने वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना सामने नहीं आई है।

आपको बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं है, जब जंगली हाथी ने किसी पर गुस्से से हमला किया हो। नीलगिरि इलाका जंगलों से घिरा है। स्थानीय लोगों की मानें तो जंगली हाथी के अचानक आक्रमण के पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं। इससे पहले तमिलनाडु के इरोड में पिछले साल दिसंबर में एक जंगली हाथी ने मक्का व्यापारी को कुचल दिया था, जिसमें उसकी मौत हो गई थी।
क्या कहते हैं आंकड़े?
वहीं, यदि आंकड़ों पर नजर डालें तो, साल 2019-20 में देशभर में 117 लोगों की मौत हाथियों द्वारा कुचलने से हुई। इसी तरह 2020-21 में 93 की जान हाथियों ने ली। 2022 में यह आकडा फिर से बढ गया। करीब 112 लोगों की मौत हाथियों के कुचलने से हुई।












Click it and Unblock the Notifications