Tamil Nadu News: साईं बाबा मंदिर की छत पर अचानक लगी आग, 20 से ज्यादा दमकलकर्मी बुझाने में जुटे
Tamil Nadu News: दिवाली पर्व के दिन यानी रविवार शाम न्नई के मायलापुर साईं बाबा मंदिर की छत पर अचानक आग लग गई। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटों का विकरालरूप देखकर सभी दहशत में आ गए।
सूचना पर मौके पर तीन फायर स्टेशनों के 20 से ज्यादा दमकलकर्मी आग बुझाने में जुट गए। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है।

दमकल विभाग का कहना है कि आग लगने के कारण की पुष्टि नहीं हो सकी है। माना जा रहा है कि मंदिर में कुछ कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। वहीं लगे बांस-बल्लियों में किसी पटाखे की वजह से आग लगी है। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
वहीं, मंदिर की छत पर अचानक आग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आग का विकरालरूप देखा जा सकता है। आग की लपटों में मंदिर का हिस्सा धूं-धूं कर जलता नजर आ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications